{"_id":"650557df72ced21ed502a8d7","slug":"union-health-minister-arrives-7300-people-will-take-oath-of-organ-donation-at-gic-grounds-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बोले- सभी मेडिकल कॉलेज में विकसित की जाएगी अंगदान प्राप्त करने की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बोले- सभी मेडिकल कॉलेज में विकसित की जाएगी अंगदान प्राप्त करने की सुविधा
Sat, 16 Sep 2023 12:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:53 PM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल देहदान और रक्तदान करने वालों को सम्मानित कर रहे हैं।
विज्ञापन
Union Health Minister
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर 7300 लोग जीआईसी मैदान पर लगने वाले महाशिविर में अंगदान करने की शपथ ली। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने देहदान और रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया।
इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि देश के सभी मेडिकल कॉलेज में अंगदान प्राप्त करने की सुविधा विकसित की जाएगी। ये कार्य अगले एक साल तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही निजी और सरकारी मेडिकल कॉलेज अंग प्रत्यारोपण की सुविधा के लिए आवेदन करते हैं, तो उनको भारत सरकार आर्थिक मदद करेगी।