फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Under the Prime Minister's Jan Arogya Yojana, village-village will become a golden card

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गांव-गांव बनेंगे गोल्डन कार्ड

Wed, 15 Sep 2021 05:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Under the Prime Minister's Jan Arogya Yojana, village-village will become a golden card
मैनपुरी। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग आज से विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। गांव-गांव टीम भेजकर 16 से 30 सितंबर तक पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने को कार्य किया जाएगा। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि जिले में 60 हजार परिवारों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अपने कार्यालय पर पत्रकारों के साथ वार्ता के दौरान सीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के तहत जिले में 1.10 लाख परिवार पात्र हैं। जिनमें से अभी तक मात्र 49021 परिवारों ने ही गोल्डन कार्ड बनवाए हैं। 60 हजार परिवारों के गोल्डन कार्ड बनने बाकी है। शासन के निर्देश पर 16 सितंबर से 30 सितंबर तक गोल्डन कार्ड बनाने के लिए पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव शिविर लगाएंगी। जिन लोगों के पास प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री आयुष्मान कार्ड और प्लास्टिक कार्ड हैं वे लोग योजना के पात्र हैं। इन कार्डों से उन्हें कोई लाभ नहीं मिलेगा जब तक वे गोल्डन कार्ड नहीं बनवा लेते। पात्र परिवार के लोग इन शिविरों में पहुंचकर गोल्डन कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। सीएमओ ने बताया कि गोल्डन कार्ड शिविरों में नि:शुल्क बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त पात्र परिवार के लोग जनसेवा केंद्र, आयुष्मान भारत योजना से जुड़े राजकीय और निजी चिकित्सालय में पहुंचकर भी नि:शुल्क कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

-----
इस प्रकार करें पात्रता का पता
-अपने क्षेत्र की आशा के माध्यम से
-वेबसाईट एमईआरए डॉट पीएमजेएवाई डॉट जीओवी डॉट इन
-सूचीबद्ध अस्पतालों में आरोग्य मित्र के माध्यम से
-जन सुविधा केंद्र पर जाकर
-टॉल फ्री नंबर 180018004444 अथवा 14555 पर कॉल कर
------
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जरूरी अभिलेख
आधारकार्ड, प्रधानमंत्री आयुष्मान पत्र या मुख्यमंत्री आयुष्मान पत्र, राशनकार्ड/ रजिस्टर की नकल
------
जिले में यहां मिलता है योजना का लाभ
जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, जिले की सभी 10 सीएचसी, रागिनी अस्पताल, शिवानी अस्पताल ऑर्थो एवं फैक्चर नर्सिंग होम, डॉॅक्टर पाठक अस्पताल, हेमा आई अस्पताल, मैनपुरी नर्सिंग होम, जेबी मेमोरियल हॉस्पिटल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed