फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uncontested election fixed on 4 blocks, voting will be held in 3

ब्लॉक प्रमुख चुनाव- 4 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय, 3 पदों के लिए होगा मतदान

Thu, 08 Jul 2021 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Uncontested election fixed on 4 blocks, voting will be held in 3
कासगंज। ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को कासगंज सहित सोरों, सिढ़पुरा, अमांपुर, गंजडुंडवारा, पटियाली, सहावर ब्लॉक पर नामांकन प्रक्रिया हुई। चार विकासखंड कासगंज, अमांपुर, सिढ़पुरा, पटियाली में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए सिर्फ एक-एक नामंाकन हुआ। यहां निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। जबकि विकासखंड सोरों, सहावर और गंजडुंडवारा में 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

कासगंज ब्लॉक में सदर विधायक देवेंद्र राजपूत के पुत्र यशवीर राजपूत ने नामांकन किया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, महामंत्री नीरज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, राजेंद्र बौहरे, डा. खूब सिंह लोधी, आदि मौजूद रहे। अमांपुर ब्लॉक में विधायक रहे देवेंद्र प्रताप सिंह के भाई विजेंद्र वर्मा की पत्नी उर्मिला वर्मा ने नामांकन किया। वह भाजपा समर्थित हैं। पटियाली ब्लॉक में भाजपा समर्थित आरती सिंह चौहान ने विधायक ममतेश शाक्य, पूर्व विधायक रज्जन पाल सिंह के साथ नामांकन किया। वहीं सिढ़पुरा ब्लॉक में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कश्मीरा देवी ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामसुंदर गुप्ता, जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, मिक्की गुप्ता मौजूद रहे। चारों ब्लाकों में एक-एक नामांकन होने से निर्वाचन निर्विरोध तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं सोरों ब्लॉक में भाजपा समर्थित उर्मिला देवी पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेष यादव ने नामांकन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष पप्पू यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय दुबे, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बृजेश उपाध्याय, नवल कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे। यहीं से सपा समर्थित प्रत्याशी सीमा यादव ने नामंाकन दाखिल किया है। सीमा यादव सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव की पत्नी हैं। उनके नामांकन में पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी, देवेंद्र लोधी, संजीव यादव, विजय जैन, सचिन यादव मौजूद रहे। गंजडुंडवारा में भाजपा समर्थित प्रत्याशी शांति देवी ने पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, मुकेश भदौरिया, सुनील सिंह, ओमकार सिंह के साथ नामांकन दाखिल किया। वहीं सपा समर्थित प्रत्याशी रश्मि पालीवाल पत्नी विजेंद्र पालीवाल ने नामांकन दाखिल किया है। निर्दलीय प्रत्याशी मीरा देवी पत्नी आशाराम भी चुनाव मैदान में हैं। सहावर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप के बेटे कृष्ण राजपूत ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, श्यामसुंदर गुप्ता, हरिओम वर्मा, शिवकुमार भारद्वाज मौजूद रहे। यहां निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार भी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed