फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uncle did not feel ashamed attempt to misdeed with niece

Etah: फूफा को न आई शर्म...भतीजी के घर पहुंचा और फिर की ऐसी करतूत; जानकर खौल उठेगा खून

Tue, 30 Jul 2024 05:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Jul 2024 05:45 PM IST
सार

एटा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई। यहां एक फूफा ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने किसी तरह अपनी आबरू बचाई। 
 

विज्ञापन
Uncle did not feel ashamed attempt to misdeed with niece
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शादीशुदा महिला के साथ उसके ही फूफा ने दुष्कर्म का प्रयास किया। फूफा मिलने के बहाने से घर आया था। उस समय घर पर पति मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसे दबोच लिया। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। अब आरोपी फूफा जान से मारने और बर्बाद करने की धमकी दे रहा है। 
विज्ञापन


 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना 3 जुलाई की है। वो अपने घर में परचून की दुकान चलाती है। पति सेल्समैन हैं, जो अधिकतर घर से बाहर रहते हैं। उसने बताया कि तीन जुलाई को फूफा पिंटू का फोन आया था कि वो मिलने के लिए घर आ रहे हैं। पीड़िता ने मना किया कि पति घर पर नहीं हैं, वो आज न आएं। इसके बाद फूफा ने पति के पास भी फोन किया। पति उस दिन एक तेरहवीं में गए हुए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मना करने के बाद भी फूफा शाम के समय उसके घर आ धमका। कुछ देर वे घर पर बैठा, इसके बाद उसने पीड़िता को दबोच लिया। उसे खींचकर कमरे में ले जाने का प्रयास करने लगा। इस पर पीड़िता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया। शोर सुनकर आस पास के लोग आते, तब तक आरोपी फूफा जान से मारने और बर्बाद करने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। 

 
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि शादी से पहले ही फूफा उस पर गंदी नजर रखता है। उस पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed