{"_id":"639c5f1250480828234249cd","slug":"unclaimed-suitcases-brake-the-speed-of-vehicles-on-mg-road-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एमजी रोड पर लावारिस सूटकेसों ने लगाई वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक, 45 मिनट तक तक थमीं रहीं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एमजी रोड पर लावारिस सूटकेसों ने लगाई वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक, 45 मिनट तक तक थमीं रहीं सांसें
Fri, 16 Dec 2022 05:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 16 Dec 2022 05:35 PM IST
सार
कलक्ट्रेट तिराहे के पास रावली पुल पर राहगीरों ने तकरीबन सुबह 8:00 बजे दो लावारिस सूटकेस पड़े देखे। दोनों सूटकेस कुछ दूरी पर पड़े हुए थे। वह भरे हुए थे, जिससे राहगीरों को उनमें विस्फोटक होने की आशंका हुई।
विज्ञापन
एमजी रोड पर रोका गया यातायात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में एमजी रोड पर कलक्ट्रेट के पास शुक्रवार की सुबह दो लावारिस सूटकेसों के मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूटकेसों में विस्फोटक की आशंका पर बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुला लिया। टीम ने जब सूटकेसों को खोला तो लोगों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां मिले सूटकेस
कलक्ट्रेट तिराहे के पास रावली पुल पर राहगीरों ने तकरीबन सुबह 8:00 बजे दो लावारिस सूटकेस पड़े देखे। दोनों सूटकेस कुछ दूरी पर पड़े हुए थे। वह भरे हुए थे, जिससे राहगीरों को उनमें विस्फोटक होने की आशंका हुई। उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। रकाबगंज और नाई की मंडी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों सूटकेस कलक्ट्रेट तिराहे से छीपीटोला की ओर जाने मार्ग पर पड़े थे। इस स्थान के सामने ही रावली मंदिर है। आसपास के लोग इसमें साजिश का अनुमान लगा रहे थे।
विज्ञापन
बम निरोधक दस्ता पहुंचा मौके पर
पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुला लिया। टीम ने सूटकेस को खोला तो उसमें कुछ कपड़े आदि जरूरी सामान रखा हुआ था। इसी दौरान सूटकेस को तलाशते हुए उनके मालिक भी वहां आ गए। वह राजस्थान के रहने वाले थे।
विज्ञापन