{"_id":"631a13efd9ba9d3d5240a29b","slug":"two-youths-cheated-in-the-name-of-job-in-forest-department-and-post-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: वन विभाग और डाकघर में नौकरी के नाम पर दो युवकों से ठगी, दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: वन विभाग और डाकघर में नौकरी के नाम पर दो युवकों से ठगी, दर्ज हुआ मुकदमा
Thu, 08 Sep 2022 09:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 08 Sep 2022 09:40 PM IST
सार
सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो युवकों से धोखाधड़ी हुई। युवकों को वन विभाग और डाकघर में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था। थाना सिकंदरा और एत्माद्दौला में मुकदमे दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
thugi demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के दो युवकों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर 6.5 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ितों की शिकायत पर कोचिंग संचालक सहित 3 लोगों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी पंकज कुशवाहा ने एडीजी जोन से शिकायत में कहा कि शास्त्रीपुरम निवासी जितेंद्र पांडेय कारगिल चौराहे के पास कोचिंग सेंटर चलाता है। जितेंद्र ने वन विभाग में नौकरी लगवाने का आश्वासन देकर जनवरी, 2021 में 3.50 लाख रुपये ले लिए। दो महीने में नौकरी ज्वाइन कराने की बात कही थी। ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने रुपये वापस मांगे। पहले उसने चेक काटकर दे दिए लेकिन बाद में एक साल बाद रकम लौटाने के लिए कहा। एक जून को उन्होंने रुपये मांगे लेकिन जितेंद्र ने रुपये देने से इंकार कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह नौकरी लगवाने का झांसा देकर नगला मोहनलाल निवासी मनोज कुमार के साथ धोखाधड़ी की गई। उन्होंने एसएसपी से शिकायत में बताया है कि मथुरा के मांट निवासी सत्यवीर और उसके भाई चतुर सिंह जून, 2021 में घर आए थे। डाक विभाग में नौकरी लगवाने के लिए तीन लाख रुपये ले लिए। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने नौकरी लगवाई न उसके रुपये वापस कर रहे हैं। रुपये वापस मांगने पर धमकी भी दे रहे हैं। उनके ताऊ के बेटे रंजीत को भी यही आश्वासन दिया था। बाद में उसे फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया था। थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन