फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two youths beaten with sticks, one died

दो युवकों की लाठी-डंडों से पीटा, एक की मौत

Thu, 30 Jun 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two youths beaten with sticks, one died
सोरोंजी (कासगंज)। तेरहवीं संस्कार में दावत खाकर आ रहे दो युवकों को पीटकर घायल कर दिया गया, जिसमें एक की उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय मौत हो गई, जबकि दूसरे गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पत्नी ने गांव के ही चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हमले के पीछे बच्चों का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मल्हानगर निवासी किशोरी (45) बुधवार की देर रात रिंकू के साथ पड़ोस के गांव जारई से तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहा था। रास्ते में उन्हें गांव के ही तेजपाल, रैदास, ओमकार, जसवीर ने रोक लिया। लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। जिससे दोनों ही गंभीर घायल हो गए। जब ग्रामीणों ने उन्हें घायलावस्था में देखा तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जब परिजन किशोरी को अलीगढ़ ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। उसकी पत्नी सरोजा ने चारों आरोपियों के खिलाफ पीट कर हत्या करने की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी रमेश भारद्वाज ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मामले में परिजन बच्चों का विवाद बता रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed