फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two youth die in road accident in mathura

मथुराः दौड़ लगा रहे 3 युवकों को ट्रक ने कुलचा, 2 की मौत

Tue, 30 Jan 2018 07:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 30 Jan 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
two youth die in road accident in mathura
परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और एयरफोर्स में भर्ती की तैयारी के लिए तड़के मथुरा के सादाबाद रोड पर दौड़ लगा रहे तीन युवकों को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। दो युवकों की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। 
विज्ञापन


बलदेव के गांव कासिमपुर निवासी तेजवीर सिंह का बेटा 18 वर्षीय संकेत सिंह, पड़ोस के गांव कचनाऊ निवासी राजेंद्र सिंह का 18 वर्षीय पुत्र पवन कुमार और रीढ़ा बलदेव निवासी मुकेश का 19 वर्षीय पुत्र दुर्गेश तीनों बलदेव में एयरफोर्स की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहे थे। 
विज्ञापन


कोचिंग के लिए संकेत और पवन ने रीढ़ा बलदेव में ही एक कमरा ले रखा था। तीनों दोस्त हर रोज सुबह पांच बजे दौड़ लगाने और व्यायाम करने सादाबाद रोड पर जाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सादाबाद रोड पर तड़के करीब 5:30 बजे तीनों कोल्ड स्टोरेज के निकट दौड़ रहे थे। इसी दौरान मथुरा की ओर से तेज गति से आए ट्रक ने तीनों को कुचल दिया। 

घटना में पवन की मौके पर ही और संकेत की नयति अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई, वहीं दुर्गेश की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी को सादाबाद की ओर भगा ले गया। 

मंगलवार सुबह दौड़ लगाने निकले तीनों दोस्तों को क्या पता था कि वह जिस जुनून से एयरफोर्स का जवान बनने की तैयारी कर रहे हैं उसमें थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा हो जाएगी। 

जब तक परिजन पहुंचे तब देर हो चुकी थी

यही ख्याल कर संकेत के चाचा डा. गुरुदत्त परिहार और बाबू पोस्टमार्टम पर फूट-फूट कर रो रहे थे। चाचा गुरुदत्त ने बताया कि पढ़ाई में होशियार व शारीरिक रूप से मजबूत होने से बच्चों को एयरफोर्स में जाने की सलाह दी थी। इसी को लेकर बलदेव में कोचिंग करा रहे थे और इसी मकसद से गांव से लाकर बलदेव में कमरा दिलाया था। 

डा. गुरुदत्त ने बताया कि तड़के 5:30 बजे राहगीरों और दौड़ लगा रहे अन्य दो युवकों ने घायल संकेत व दुर्गेश को देखकर पुलिस कंट्रोल रूम और डायल 100 को सूचना देने का प्रयास किया लेकिन आधे घंटे तक कोई फोन नहीं उठा। 

आखिर में दौड़कर घर जाकर सूचना दी, तब परिवारीजन घायलों को लेकर नयति पहुंचे। तब तक संकेत के सिर से बहुत खून बह चुका था। पवन भी दम तोड़ चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed