{"_id":"5c0cffbabdec22413f5da55a","slug":"two-young-man-died-in-tractor-bike-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रहे थे बाइक सवार, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा, मची चीखपुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर लौट रहे थे बाइक सवार, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा, मची चीखपुकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Sun, 09 Dec 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जिले में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों रिश्तेदारी से एटा की ओर वापस लौट रहे थे। तभी ट्रैक्टर और बाइक आमने सामने से भिड़ गए। हादसा शनिवार देर रात हुआ। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी।
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव पैरई बंबा के पास बाइक सवार रतन सिंह उर्फ पंडित 25 पुत्र शिवराज सिंह व कमल सिंह उर्फ मलूक चंद्र 22 पुत्र हरपाल निवासीगण ऊंचागांव हाजीपुर थाना सहावर जिला कासगंज की ट्रैक्टर की ने टक्कर मौत हो गई।
बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर इतनी भीषण थी कि धमाके की तरह तेज आवाज हुई। राहगीरों ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। युवकों के जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
देर रात ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। वहीं घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली में भरी हुई लकड़ी को सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर लिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। परिजनों ने बताया कि सकीट के अंगदपुर गांव अपनी नानी को देखकर लौट रहा था। रतन सिंह और कमल सिंह चचेरे भाई हैं।