फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two words written ontourist's bag young man was stopped from entering Taj could see it after four days

UP: पर्यटक के बैग पर लिखे ऐसे दो शब्द...ताज में प्रवेश से रोक दिया गया था, चार दिन बाद कर सका स्मारक का दीदार

Fri, 22 Aug 2025 08:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Aug 2025 08:35 AM IST
सार

ताज का दीदार करने आए कनपुर के युवक को सीआईएसएफ ने रोक लिया था। युवक का आरोप था कि उसके बैग पर सीताराम लिखा था, जिसकी वजह से उसे ताज का दीदार नहीं करने दिया गया।

विज्ञापन
Two words written ontourist's bag young man was stopped from entering Taj could see it after four days
ताजमहल देखने पहुंचे पर्यटक को रोका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बैग पर सीताराम लिखा होने की वजह से रोके जाने का आरोप लगाकर 18 अगस्त को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले सुल्तानपुर निवासी पर्यटक आशीष द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को भगवा रंग के कपड़ों में ताजमहल का दीदार किया। इस बार उन्हें ताज सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने परिसर में जाने से नहीं रोका। दीदार के बाद आशीष ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर सुरक्षाकर्मियों का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

इससे पहले आशीष के 18 अगस्त को दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिनमें उन्होंने भारत में रहकर अपने ही आराध्य का नाम लिखा बैग लेकर न जाने देने पर सवाल उठाए थे। हालांकि तब सीआईएसएफ ने आरोप को गलत बताया था। सीनियर कमांडेंट वैभव दुबे का कहना था कि पर्यटक के बैग में आपत्तिजनक सामान था, जिसे क्लॉक रूम में रखने या फिर बाहर छोड़ने के लिए कहा गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटक ने ऐसा करने के बजाय धार्मिक रूप देने का प्रयास करते हुए वीडियो जारी किया। बृहस्पतिवार को आशीष के साथ अयोध्या से भागवत कथा प्रवक्ता आचार्य राकेश मिश्रा, आचार्य देव प्रकाश पाठक, देव पुरोहित, आचार्य प्रवीण तिवारी, दिनेश प्रताप सिंह, विनीत सिंह, विवेक सिंह आदि ने भी दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed