फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two women arrested red handed stealing cash in the bank in mathura

मथुरा: बैंक में चोरी को कोशिश, गार्ड ने दो महिलाओं को रंगेहाथ पकड़ा, अंगुलियों पर लगा था ब्लेड

Fri, 10 Sep 2021 02:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Sep 2021 02:27 PM IST
सार

चौमुंहा कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में गुरुवार को दो महिलाओं ने एक किसान का बैग काटकर रुपये चोरी करने का प्रयास किया। गार्ड ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
Two women arrested red handed stealing cash in the bank in mathura
चोरी के आरोप में पकड़ी गईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले के चौमुहां कस्बे में हाईवे स्थित स्टेट बैंक में गार्ड की सतर्कता के चलते एक किसान के 2.50 लाख रुपये चोरी होने से बच गए। उसने 2.50 लाख रुपये कैश बैंक से निकाला और बैग में रख लिया था। इस दौरान वह किसी व्यक्ति से बात करने लग गया। 

विज्ञापन


इतने में ही मौका पाकर दो महिलाओं ने ब्लेड से बैग को काट कर रुपये निकालने का प्रयास किया। गार्ड ने महिलाओं को बैग से रुपये चोरी करते देख लिया। उसने बैंक का गेट बंद कर दोनों महिलाओं को रंगेहाथ पकड़ लिया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


एटा: ईंट भट्ठे पर बंधक बनाकर पांच दिन तक पीटा, ठेकेदार की मौत, भाजपा नेता पर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गुरुवार को गांव बझेरा निवासी किसान राधेश्याम भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से केसीसी लोन के 2.50 लाख रुपये निकालने पहुंचा। कैश काउंटर से रुपये लेने के बाद उसने अपने बैग में रख लिए। इसी दौरान दो महिलाएं उसके पीछे लग गईं। 

ब्लेड से काटा रुपयों से भरा बैग
किसान राधेश्याम किसी से बात करने लगा। इसी दौरान महिलाओं ने ब्लेड से बैग को काट दिया और रुपये निकालने लगीं। बैंक के गार्ड फूल सिंह ने महिलाओं को रुपये निकालते हुए देख लिया। उसने बैंक का गेट बंद कर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। 

कासगंज: हत्या के मामले में फरार आरोपियों के घर को चोरों ने बनाना निशाना, 50 लाख की चोरी

जब लोगों ने महिलाओं के हाथ देखे तो दंग रह गए। एक महिला की अंगुलियों पर ब्लेड लगा हुआ था।  शाखा प्रबंधक अवधेश कुमार ने जैंत चौकी पुलिस को बुला कर आरोपी महिलाओं को हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिलाओं से पूछताछ की है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed