फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Contractor beaten to the death allegations on bjp leader in etah

एटा: ईंट भट्ठे पर बंधक बनाकर पिटाई से ठेकेदार की मौत, मालिक सहित चार के खिलाफ मुकदमा

Fri, 10 Sep 2021 12:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Sep 2021 12:34 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में ईंट भट्ठा पर काम करने वाले ठेकेदार को बंधक बनाकर पांच दिन तक पीटा गया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ईंट भट्ठा मालिक  पर बंधक बनाकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
Contractor beaten to the death allegations on bjp leader in etah
एटा: मृतक अलाउद्दीन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले के थाना मलावन क्षेत्र के गांव पुरा सैंथरी स्थित ईंट भट्ठा पर मजदूरों के ठेकेदार को पांच दिन बंधक बनाकर पीटा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। भट्ठा स्वामी पर एडवांस में दी गई रकम को वसूलने के लिए पीटने का आरोप लगाया गया है। भट्ठा स्वामी सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


थाना रिजोर के गांव फफोतू निवासी मजदूर ठेकेदार अलाउद्दीन (30) पुत्र रतन खां की मौत गुरुवार रात करीब 10 बजे हुई। मृतक के भांजे ताजुद्दीन का आरोप है कि ईंट भट्ठा के स्वामी, मुनीम, गांव का ही नवीन कुमार व एक अन्य 28 अगस्त को अलाउद्दीन को घर से जबरन पकड़ कर ले गए। इसके बाद पांच दिनों तक भट्ठे पर बंधक बनाकर रखा। इस दौरान हर रोज उसकी पिटाई की गई। 
विज्ञापन


कासगंज: हत्या के मामले में फरार आरोपियों के घर को चोरों ने बनाना निशाना, 50 लाख की चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भांजे का कहना है कि अलाउद्दीन को ईंट भट्ठा पर मजदूरों से कार्य कराने के लिए एक लाख 50 हजार रुपये दिए गए थे। काम शुरू होने से पहले ही रकम मांगी जाने लगी। जबकि रकम मजदूर को बांट दी गई थी। भट्ठा स्वामी ने ब्याज सहित दो लाख 30 हजार रुपए जबरन वसूलने के लिए पांच दिनों तक अलाउद्दीन को बंधक बनाकर पिटाई की। 

गुरुवार रात को हुई मौत
पांच दिन बाद पूरी रकम अदा करने पर अलाउद्दीन को छोड़ा गया। पिटाई से अलाउद्दीन की हालत बहुत ज्यादा खराब थी। निजी चिकित्सकों से इलाज कराया गया. लेकिन कोई आराम नहीं मिला। गुरुवार रात करीब 9.30 बजे तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। थाना मलावन पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पैनल व वीडियोग्राफी के साथ कराया गया पोस्टमार्टम
ठेकेदार की पिटाई से मौत का आरोप लगने के बाद पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया। पैनल में तीन चिकित्सकों को शामिल किया गया, ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed