{"_id":"613ad70a8ebc3e264c117827","slug":"kasganj-news-50-lakh-stolen-from-the-house-of-absconding-accused-in-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: हत्या के मामले में फरार आरोपियों के घर को चोरों ने बनाना निशाना, 50 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: हत्या के मामले में फरार आरोपियों के घर को चोरों ने बनाना निशाना, 50 लाख की चोरी
Fri, 10 Sep 2021 09:25 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 Sep 2021 09:25 AM IST
सार
कासगंज जिले में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। यहां चोरों ने हत्या के मामले में फरार आरोपियों के घर को निशाना बनाया और 50 लाख से अधिक का माल चोरी कर लिया। परिवार के लोग जब घर लौटे तो उनके होश उड़ गए। सेफ अलमारियों और बक्सों के ताले टूट हुए थे। घर के हर कमरे में सामान बिखरा हुआ पड़ा था।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव म्याऊ में बंद पड़े घर में घुसकर चोरों ने सेफ अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर 50 लाख रुपये से अधिक के जेवरात व नकदी पार कर दी। पीड़ित के अनुसार चोरों ने 10 लाख रुपये, 80 तोला सोना और दो किलो चांदी के आभूषण चोरी किए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
26 अप्रैल को मतदान के दिन गांव निवासी अकील कुरैशी व रहीस कुरैशी के परिजनों में विवाद हो गया था। इसमें रहीस की मौत हो गई थी। उसके परिजनों ने अकील व उनके परिजनों सहित 20 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने अकील समेत पांच को जेल भेज दिया। झगडे़ के बाद अन्य लोग फरार हो गए थे।
विज्ञापन
परिवार के लोग लौटे तो चला चोरी का पता
बुधवार को अकील का बेटा महरुद्दीन परिवार के अन्य लोगों के साथ लौटा तो घर के हालात देख उनके होश उड़ गए। सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे और उसमें रखीं चार सेफ अलमारी व बक्सों के ताले भी टूटे हुए थे। चोर घर के सभी कमरों से जेवर व नगदी चुरा ले गए। महरुद्दीन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। महरुद्दीन ने दी गई तहरीर में बताया कि चोर 80 तोला सोना, 10 लाख रुपये और दो किलो चांदी ले गए हैं।
विज्ञापन
चौहरा हत्याकांड: हत्यारोपी का डीएनए कराएगी नोएडा पुलिस, ऐसे खुला था साढ़े तीन साल तक बेसमेंट में 'दफन' हत्या का राज
एसओ सिकंदरपुर वैश्य जितेंद्र सिंह ने बताया कि झगडे़ के बाद से ये लोग फरार चल रहे थे। लौटकर आने के बाद घर में चोरी होने की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जांच के बाद पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज करेगी।