{"_id":"668fc471a8c75b5b210e3b4b","slug":"two-teenagers-died-due-to-drowning-in-water-there-was-an-outcry-among-the-family-members-2024-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अवैध खनन का गड्ढा बन गया काल...डूबने से दो किशोरों की मौत, परिजनों में मची चीत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अवैध खनन का गड्ढा बन गया काल...डूबने से दो किशोरों की मौत, परिजनों में मची चीत्कार
Thu, 11 Jul 2024 05:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:09 PM IST
सार
अवैध खनन से हुए गड्ढे में पानी भर गया। इसी गड्ढे में मस्ती कर रहे दो किशोर डूब गए। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है।
विज्ञापन
किशोरों के शवों को निकालती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र में अवैध खनन के गड्ढे ने दो किशोरों की जान ले ली। इस गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था। दोनों किशोर पानी में मस्ती करने के लिए उतरे थे। दोनों ही पानी में डूब गए। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से दोनों के शव बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। वहीं किशोरों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची हुई है।
विज्ञापन
मिरहची थाना क्षेत्र के गांव दतेई में बुधवार की शाम को 11 वर्षीय आर्यन पुत्र विवेक चौहान और 12 वर्षीय देव पुत्र सोनू निवासी ग्राम दतेई घर से बिना बताए खेलने गए थे। दोनों किशोर काफी देर तक घर लौटकर नहीं आए तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी। दोनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के लोग और ग्रामीण बच्चों को खोजत हुए गड्ढे के पास पहुंचे, जहां दोनों के शव दिखाई दिए। किशोरों के शव को देख परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से दोनों के शवों को गड्ढे से बाहर निकाल लिया। पुलिस ने बताया कि गड्ढे में डूबने से किशोरों की मौत हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पूर्व ही खेतों की मिट्टी का अवैध रूप से खनन किया गया था, जिसके चलते बड़ा सा गड्ढा बन गया। इस गड्ढे में बारिश का पानी जमा हो गया था।