फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two special trains for Amarnath Yatra see time table here

Railway News: अमरनाथ यात्रा के लिए दो विशेष ट्रेन, यहां देखें समय सारणी

Thu, 06 Jul 2023 01:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Jul 2023 01:46 PM IST
सार

ट्रेन संख्या 01449/01450 जबलपुर-ऊधमपुर-जबलपुर अमरनाथ स्पेशल ट्रेन 10 से 31 जुलाई तक जबलपुर से प्रत्येक सोमवार और उधमपुर से 11 जुलाई से एक अगस्त तक चलेगी। ट्रेन जबलपुर से सोमवार को शाम 4:45 बजे चलकर रात 3:37 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी।

विज्ञापन
Two special trains for Amarnath Yatra see time table here
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

अमरनाथ यात्रा करने वालों के लिए रेलवे 10 जुलाई से विशेष ट्रेन चलाएगी। इसमें दो एसी सेकंड, छह एसी थर्ड, 11 स्लीपर और 2 जनरल कोच होंगे। अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच एक फेरे वाली स्पेशल ट्रेन 9 जुलाई से चलेगी। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन संख्या 01449/01450 जबलपुर-ऊधमपुर-जबलपुर अमरनाथ स्पेशल ट्रेन 10 से 31 जुलाई तक जबलपुर से प्रत्येक सोमवार और उधमपुर से 11 जुलाई से एक अगस्त तक चलेगी। ट्रेन जबलपुर से सोमवार को शाम 4:45 बजे चलकर रात 3:37 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। 5 मिनट ठहरने के बाद ट्रेन उधमपुर के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन

उधमपुर से मंगलवार को रात 11:55 बजे चलकर बुधवार को दोपहर 3:10 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। 5 मिनट ठहरने के बाद ट्रेन जबलपुर के लिए रवाना होगी। अहमदाबाद-गोरखपुर वनवे स्पेशल ट्रेन 9 जुलाई से अहमदाबाद से सुबह 9:50 बजे चलकर 12:40 बजे अछनेरा स्टेशन पर पहुंचेगी। 10 मिनट का ठहरने के बाद गोरखपुर के लिए रवाना होगी। इसमें 10 स्लीपर कोच होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई सेंट्रल कानपुर सुपरफास्ट के बढ़ाए गए फेरे

रेलवे ने मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन में फेरे बढ़ा दिए हैं। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 09185/09186 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज सुपरफास्ट प्रत्येक शनिवार 8 जुलाई से 26 अगस्त तक 8 फेरे और कानपुर अनवरगंज से गाड़ी संख्या 09186 प्रत्येक रविवार को 9 जुलाई से 27 अगस्त तक 8 फेरे बढ़ाए गए हैं। गाड़ी की संरचना, समय, ठहराव आदि यथावत रहेगा। 

विज्ञापन

आठ को निरस्त रहेगी उत्कल एक्सप्रेस

बारिश के कारण कई घंटे देरी से चल रही उत्कल एक्सप्रेस 8 जुलाई को निरस्त रहेगी। रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों का टिकट का पैसा वापस मिलेगा। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 8 जुलाई को निरस्त रहेगी। इस दिन की यात्रा के लिए रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा वापस मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed