फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two sisters died due to drowning while bathing in Rajbaha in Mainpuri

UP News: रजबहा में डूब गईं सगी बहनें, पैर फिसलने से एक गिरी... तो दूसरी बचाने को कूदी; दोनों ने तोड़ दिया दम

Mon, 22 Jul 2024 04:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Jul 2024 04:42 PM IST
सार

मैनपुरी में रजबहा में सगी बहनें डूब गईं। खबर मिली तो घरवाले चीख पड़े। दोनों खेत पर पिता को खाना देकर घर लौट रही थीं। लौटते समय हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Two sisters died due to drowning while bathing in Rajbaha in Mainpuri
नहर - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रजबहा में खेत में पिता को खाना देने के बाद घर लौट रही बालिका पैर फिसलने से रजबहा में गिर गई। छोटी बहन उसे बचाने के लिए रजबहा में कूद गई। अधिक गहराई में चले जाने से दोनों बहनों की मौत हो गई। जानकारी होने के बाद आसपास के लोगों ने बच्चियों के शव बाहर निकाले। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन

थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव दिहुली निवासी इनायत अली ने पड़ोसी गांव नगला बुधुआ के पास बटाई पर खेत लिया था। सोमवार को इनायत अली पत्नी रुकसारा के साथ खेत पर मूंगफली तोड़ रहे थे। दोपहर को उनकी पुत्रियां रहनुमा (12) और साजिया (10) खेत पर खाना देने के लिए आई थीं। माता-पिता को खाना देने के बाद दोनों घर वापस लौट रहीं थीं।

विज्ञापन

तभी दिहुली और नगला बुधुआ के बीच से गुजरने वाले रजबहा के पास से गुजरते समय अचानक रहनुमा का पैर फिसल गया और वह रजबहा में जा गिरी। बहन को डूबता देख साजिया भी बचाने के लिए कूद गई। दोनों बहनें गहराई में चली गईं और कुछ देर में उनकी पानी में डूब कर मौत हो गई। जानकारी होने के बाद जब तक आसपास के लोगों ने दोनों बहनों को बाहर निकाला।

तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बच्चियों के शव देख माता-पिता की चीख निकल गई। परिजन शवों को घर लेकर पहुंचे। उधर सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रजबहा में डूबने से मृत दोनों बहनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन

रजबहा में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  - संतोष कुमार, सीओ करहल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed