{"_id":"674b506327ceae741c0f5a7c","slug":"two-samples-of-pesticide-fail-in-testing-sale-banned-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-127924-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कीटनाशक के दो नमूने जांच में फेल, बिक्री पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कीटनाशक के दो नमूने जांच में फेल, बिक्री पर रोक
Sat, 30 Nov 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। अगस्त और सितंबर महीने में जिले से जांच के लिए भेजे गए दो कीट नाशकों के नमूने जांच में फेल हो गए हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट आने के बाद दोनों संचालकों को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने 22 अगस्त 2024 को कृष्णा ट्रेडर्स तारापुर पर छापा मारा था। यहां से क्लोरपाइरीफास कीटनाशक का एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा था। वहीं जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने 20 सितंबर 2024 को साईं खाद बीज भंडार भदावर हाउस पर छापा मारा था। यहां से अमोनिया साल्ट ऑफ ग्लाईफोसेट कीटनाशक का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा था। लैब से जांच रिपोर्ट में दोनों नमूना मानक के अनुसार नहीं मिले। रिपोर्ट आने के बाद जिला कृषि रक्षाधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने दोनों कीटनाशक के स्टॉक की बिक्री पर रोक लगा दी है। वहीं दोनों संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। सात दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।
दो संचालकों के यहां से जांच के लिए भेजे गए कीटनाशक के नमूने फेल हुए हैं। संबंधितों कीटनाशक की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। वहीं संचालकों को नोटिस भेजा गया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सूर्यप्रताप सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी