फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two robbers arrested, cash and mobile recovered

Agra News: दो लुटेरे गिरफ्तार, नकद -मोबाइल बरामद

Fri, 30 May 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 30 May 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Two robbers arrested, cash and mobile recovered
पटियाली क्षेत्र में पकड़े गए लूट की घटना के आरोपियों के बारे में जानकारी देतीं एसपी अंकिता शर्म
कासगंज। पटियाली थाना पुलिस ने एसओजी व सर्विलांस टीम की मदद से बृहस्पतिवार को ई-रिक्शा में किसान के साथ हुई लूट की घटना का शुक्रवार को खुलासा कर दिया। वारदात को अंजाम देने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार किए। साथ ही उनसे लूटी गई नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि फर्रुखाबाद के कायमगंज थानाक्षेत्र के गांव लहरा निवासी आम किसान अरविंद से लुटेरों ने 15 हजार की नकदी व दो मोबाइल फोन लूट लिए। उन्होंने बताया कि पीड़ित अरविंद ने पटियाली क्षेत्र में चंद्रपुरा में एक आम के बाग की फसल ले रखी है। वह अपने गांव से पटियाली जा रहा था। बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे धुमरी स्टैंड से वह ई-रिक्शा में सवार हुआ। इस ई-रिक्शा में दो लुटेरे पहले से सवार थे। उन्होंने रास्ते में अरविंद से नकदी और मोबाइल लूट लिया। पटियाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि लूट के मामले के खुलासे के पटियाली पुलिस के अलावा एसओजी व सर्विलांस टीम लगाई गई। टीम ने शुक्रवार को लुटेरे नरेंद्र उर्फ नमकीन निवासी ग्राम परतापुर एवं अतवीर निवासी ग्राम खजुआ को धुमरी रोड से एक बाग के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 14800 रुपये की नकदी, मोबाइल फोन और ई-रिक्शा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों लुटेरों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed