फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two real sisters drowned in the canal while playing, one died

Agra News: खेलते समय नहर में डूबीं दो सगी बहनें, एक की मौत

Sat, 17 Jun 2023 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 17 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two real sisters drowned in the canal while playing, one died
कुसमरा।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र में लोअर गंगा नहर के पास सहेलियों के साथ खेल रहीं दो सगी बहनें नहर में गिर गईं। आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके। गोताखोर तलाश में लगाए गए, करीब चार घंटा बाद एक बालिका का शव मिल गया। दूसरे की तलाश की जा रही है। घटना के बाद मृतका के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

किशनी थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर निवासी मनोज यादव की पुत्रियां अनुष्का (12) शनिवार की सुबह छोटी बहन तनू (09) व तीन अन्य सहेलियों गौरी, सोनम और गुंजन के साथ गांव के पास ही लोअर गंगा नहर के पास खेल रहे थे। खेलने के दौरान तनू का पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरी। बहन को बचाने के प्रयास में अनुष्का भी नहर में गिर गई। दोनों को नहर में डूबता देख आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। डूब रही बहनों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी। जानकारी होने के बाद बच्चियों के परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर तलाश के लिए नहर में उतारे। करीब चार घंटा चली तलाश के बाद अनुष्का का शव बाहर निकाला गया। समाचार लिखे जाने तक छोटी बहन तनू के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed