फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two police stations will built in Vrindavan Kumbh Mela Site

Vrindavan Kumbh Mela 2021: कुंभ मेला क्षेत्र में बनाए जा रहे दो थाने और 10 पुलिस चौकियां

Sun, 07 Feb 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
two police stations will built in Vrindavan Kumbh Mela Site
वृन्दावन कुम्भ मेला 2021: अस्थायी पुलिस लाइन - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन कुंभ मेला बैठक की व्यवस्थाओं को अब अंतिम रूप दिया जाने लगा है । मेला क्षेत्र में अस्थायी पुलिस लाइन शवदाह गृह के निकट बनाई जा रही है। संपूर्ण मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो थाना और 10 चौकियों का निर्माण किया जा रहा है। तीर्थनगरी में यह धार्मिक आयोजन 16 फरवरी से 25 मार्च चलेगा। इसमें देशभर से हजारों संत-श्रद्धालु जुटेंगे। 

विज्ञापन


हरिद्वार से पहले वृंदावन में यमुना के तट पर आयोजित होने वाले वृंदावन कुंभ मेला बैठक (कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक) की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रत्येक विभाग अपने स्तर से व्यवस्थाओं को पूरा करने में पूरी ताकत के साथ जुट गया है। मेला में सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। यहां दो हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती मेला के लिए की गई है। 
विज्ञापन

संबंधित खबर- Kumbh Mela 2021: वृंदावन में श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी हठयोगियों की साधना
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके लिए पुलिस लाइन की व्यवस्था निर्माणाधीन शवदाह गृह के निकट की जा रही है। यहां अधिकारी और जवानों के लिए अलग-अलग ठहरने के प्रबंध हैं। इसके अलावा मेला क्षेत्र में दो थाने भी बनाए जा रहे हैं। इनके अधीन 10 चौकियों का निर्माण भी हो रहा है। मेला की सुरक्षा व्यवस्था के लिए इन सभी थाने चौकी के प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। 

'हथिनी कुंड से छोड़ा जाए कुंभ के लिए यमुना जल'
वृंदावन कुंभ मेला बैठक में अब चंद दिन बाकी हैं, लेकिन यमुना जल की स्थिति बेहद खराब है। तीर्थ पुरोहित महासंघ के ब्रजमंडल महामंत्री अमित भारद्वाज ने चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि यमुना जल की दशा में कोई सुधार नहीं हुआ है, जबकि सरकार ने गंगाजल लाने का वायदा किया था। उन्होंने कहा कि बिना निर्मल जल के इस धार्मिक आयोजन पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। वृंदावन मेला में स्नान के लिए सरकार को हथिनी कुंड से यमुना जल छोड़ना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed