{"_id":"5e8f05fb8ebc3e78bc6b77e2","slug":"two-police-man-fell-ill-after-contact-to-jamati-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus: जमातियों को लेकर आने वाले दरोगा और सिपाही हुए बीमार, सैंपल जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus: जमातियों को लेकर आने वाले दरोगा और सिपाही हुए बीमार, सैंपल जांच को भेजे
Fri, 10 Apr 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
मथुरा के कई इलाके सील हैं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जिले में जमातियों को लेकर आने वाले दो पुलिसकर्मियों की तबियत बिगड़ गई है। इनमें एक दरोगा शामिल है। उन्होंने खुद अपने बीमार होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों पुलिसकर्मियों के नमूने लेकर जांच के लिए अलीगढ़ भेजे हैं। दोनों पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन में भेजा गया है।
पिछले दिनों फरह के ओल से जमातियों को बस द्वारा जांच के लिए मथुरा लाया गया था। इन जमातियों को रेलवे जंक्शन के गेस्ट हाउस में क्वारंटीन किया गया। इन जमातियों की सुरक्षा में लगे एक दरोगा और सिपाही ने बुधवार शाम को स्वास्थ्य खराब होने की शिकायत की।
स्वास्थ्य विभाग ने दोनों पुलिसकर्मियों के नमूने लेकर अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजे हैं। दोनों को मथुरा में ही 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है।

जिले में मिल चुके हैं दो संक्रमित
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. शेर सिंह ने बताया कि जमातियों को लेकर गए पुलिसकर्मियों ने स्वास्थ्य खराब होने की सूचना दी थी। इस पर विभाग ने दोनों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
मथुरा में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीज मिल चुके हैं। इनमें एक जमाती है। वो ओल मस्जिद में ठहरा था। दूसरी महिला है, जो आगरा का रहने वाली है। इसको आगरा से शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था।