{"_id":"5e413fe28ebc3ee61111c06a","slug":"two-people-died-in-bikes-collision-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार बनी काल: दो बाइकों की टक्कर में महिला सहित दो की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार बनी काल: दो बाइकों की टक्कर में महिला सहित दो की मौत, तीन लोग घायल
Mon, 10 Feb 2020 07:26 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 Feb 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही दुर्घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर पहुंचाया। गंभीर हालत होने पर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
थाना अलीगंज के दरियाबगंज रोड पर गांव कैल्ठा के पास सोमवार की शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर लालू (40) पुत्र श्याम सिंह निवासी कैल्ठा और नीलेश (45) पत्नी जीवन राव निवासी ढकपुरा थाना जैथरा सवार होकर आ रहे थे।
लालू अपने गांव के पास पहुंचा ही था तभी सामने से आ रही बाइक की टक्कर हो गई। इस बाइक पर अभिजीत पुत्र रामदास, नीतेश पुत्र सूरजपाल और निर्दोष पत्नी बिजेंद्र निवासीगण भगवानपुरा थाना राजा का रामपुर सवार थे। लालू और महिला नीलेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दूसरी बाइक पर सवार अभिजीत, नीतेश और निर्दोष गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने घायलों को जीप से अस्पताल तक पहुंचाया। सीओ अजय सिंह भदौरिया मय पुलिस बल के सीएचसी पहुंच गए और घायलों से घटना की जानकारी ली।