फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two people died in an accident involving two autos in Agra

जानलेवा सफर: दो ऑटो हुए हादसे का शिकार, मजदूर की गिरकर गई जान, कपड़ा व्यापारी की सिर में चोट लगने से माैत

Tue, 24 Mar 2026 07:21 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 24 Mar 2026 07:21 PM IST
सार

टक्कर लगने से ऑटो में सवार मजदूर सड़क पर गिर गया। उनकी माैत हो गई। वहीं दूसर हादसे में ऑटो पलट गया। इससे कपड़ा व्यापारी के सिर में गंभीर चोट लगी। उनकी भी जान चली गई। 

विज्ञापन
Two people died in an accident involving two autos in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर आटो चला रहे चालक की लापरवाही ने एक मजदूर की जान ले ली। थाना एकता क्षेत्र के देवरी रोड से मजदूर चालक के बराबर में सीट पर बैठकर जा रहा था। सैमरी का ताल पर सामने से आए तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर लग गई। हादसे में मजदूर की गिरने से माैत हो गई। वहीं अन्य सवारियों को भी मामूली चोट लगी। उधर, दूसरी घटना थाना रकाबगंज के बालूगंज क्षेत्र में हुई। स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में एक की माैत हो गई, जबकि सवार अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


देवरी रोड, एकता थाना क्षेत्र निवासी दिव्यांग गीतम सिंह (40) मजदूरी करते थे। इन दिनों आलू खुदाई का काम कर रहे थे। पत्नी लक्ष्मी भी दिव्यांग हैं। उनकी चार बेटियां हैं। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे वो खेत पर आलू खोदने के लिए जा रहे थे। घर के पास से ऑटो में बैठ गए। भाई जगन ने बताया कि ऑटो में सवारियां अधिक थीं। चालक ने उन्हें अपने बराबर में ही लगी अतिरिक्त सीट पर बैठा लिया।
विज्ञापन


वह सैमरी का ताल पहुंचे थे कि तभी सामने से एक ऑटो आया। गीतम सिंह पूरी तरह से ऑटो के अंदर नहीं थे। उनके शरीर का कुछ हिस्सा बाहर निकल रहा था। सामने से आ रहे ऑटो की उनसे टक्कर लग गई। वह सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद चालक ने ब्रेक लगाए। ऑटो में सवार दो और लोग चोटिल हो गए। हादसे के बाद लोग जुट गए। वह गीतम सिंह को अस्पताल ले गए जहां उनकी मृत्यु हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गीतम घर में अकेले कमाने वाले थे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि ऑटो से हादसा हुआ है। मामले में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालूगंज मार्ग पर आॅटो पलटा
दूसरा हादसा सोमवार दोपहर को बालूगंज मार्ग पर हुआ। बिजलीघर से सवारियां लेकर एक आॅटो रोहता की तरफ जा रहा था। बालूगंज में बैकुंठी देवी महाविद्यालय से आगे आॅटो के आगे एक स्कूटी सवार आ गया। उसे बचाने के लिए चालक ने ऑटो को मोड़ दिया। इससे आॅटो पलट गया। हादसे में आटो सवार नैनाना जाट, सदर निवासी राकेश (55) की मृत्यु हो गई। परिजन ने बताया कि राकेश कपड़े बेचने का कारोबार करते थे। उनके सिर में चोट लगने से जान चली गई।


नियमों का नहीं हो रहा पालन
शहर में नियमों की अनदेखी करके आटो संचालित हो रहे हैं। इन पर कोई रोक नहीं हैं। तीन सवारी के स्थान पर 6 से 7 सवारियों को बैठाते हैं। चालक सीट के बराबर में दोनों तरफ अतिरिक्त सीट लगा लेते हैं। इससे कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद सबक नहीं लिया जा रहा है। हादसों के बाद पुलिस अभियान चलाती है। अतिरिक्त सीट को हटाया जाता है। मगर कुछ दिन बाद ही अभियान ठंडे बस्ते में जाने के बाद पुराने ढर्रा शुरु हो जाता है। क्षमता से अधिक सवारियां हादसों को न्योता देती हैं। इस तरफ अधिकारियों का भी ध्यान नहीं है। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि आॅटो की चेकिंग का अभियान चलाया जाएगा। नियमों का पालन कराने के लिए यातायात पुलिस को लगाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed