{"_id":"6a888ef597b7620c620258ad","slug":"two-people-attempted-suicide-by-hanging-following-an-altercation-with-family-members-they-are-currently-undergoing-treatment-agra-news-c-163-1-eta1014-155340-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: परिजन से कहासुनी के बाद दो लोगों ने लगाया फंदा, चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: परिजन से कहासुनी के बाद दो लोगों ने लगाया फंदा, चल रहा इलाज
Fri, 21 Aug 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में परिजन से कहासुनी के बाद दो लोगों ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। दोनों को गंभीर हालत में परिजन ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव कुतुकपुर बंथल निवासी प्रमोद की किसी बात के संबंध में परिजन से कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने घर में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। जानकारी होने पर परिजन ने उसे फंदे से उतारा और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले गए। दूसरी घटना रिजोर थाना क्षेत्र के गांव फफोतू की है। यहां को रहने वाले इरशाद अली की भी परिजन से कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने फंदा लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। समय रहते जानकारी होने पर परिजन ने उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां दोनों का उपचार चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।