फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two patients, including an innocent child suffering from pneumonia, died.

Agra News: निमोनिया से पीड़ित मासूम सहित दो मरीजों ने तोड़ा दम

Thu, 06 Nov 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 06 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two patients, including an innocent child suffering from pneumonia, died.
मैनपुरी। मौसम में हुआ बदलाव बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी बढ़ा रहा है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में पहुंचे एक माह की मासूम सहित दो मरीजों की मौत हो गई। जिला अस्पताल से चार मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल की ओपीडी में 1135 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि 26 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। मोहल्ला गोलाबाजार निवासी प्रतिभा (1 माह) पुत्री जितेंद्र को पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुकाम था। बुधवार की रात उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया औंछा थाना क्षेत्र के गांव जींगना निवासी जगदीश सिंह (88) को सांस लेने में दिक्कत के चलते बृहस्पतिवार की दोपहर परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. संजय कुमार गुप्ता का कहना था कि बच्ची को मृत अवस्था में लाया गया था। परिजन के अनुसार उसे निमोनिया की दिक्कत थी। वहीं जगदीश सिंह को अंतिम सांसों में ही परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed