{"_id":"61f6cb4c99cc8927c0464b23","slug":"two-patients-died-due-to-heart-attack-and-respiratory-problems-mainpuri-news-agr522838149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस की दिक्कत के चलते दो मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस की दिक्कत के चलते दो मरीजों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में सर्द हवाओं के बीच अस्थमा और ह्दय के मरीजों की दिक्कतें कम नहीं हो रही हैं। रविवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सांस लेने की दिक्कत और ह्दयाघात के चलते दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। पांच मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए हैं।
रविवार को जिला अस्पताल की ओपीडी बंद थी। इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी 70 वर्षीय यामीन को रविवार की सुबह अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आगरा रोड निवासी 65 वर्षीय रक्षपाल सिंह शनिवार की देर शाम दूध लेनेे के लिए नगला दौलत जा रहे थे अचानक उन्हें ह्दयाघात पड़ा और वे वहीं पर गिर गए। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कुल 22 मरीज पहुंचे। इनमें पांच की हालत गंभीर थी। तीन को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग ने बताया कि दोनों मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया था।