फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two patients died due to fever and heart problem in Mainpuri 1033 treated in OPD

Mainpuri News: बुखार और हार्ट की दिक्कत से दो मरीजों ने तोड़ा दम, ओपीडी में 1033 को दिया गया उपचार

Thu, 06 Jun 2024 02:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 06 Jun 2024 02:05 PM IST
सार

मैनपुरी में बुखार और हार्ट की दिक्कत से दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। ओपीडी में 1033 मरीजों को उपचार दिया गया। 

विज्ञापन
Two patients died due to fever and heart problem in Mainpuri 1033 treated in OPD
Fever - फोटो : Freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच जिले में बीमारियों से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती एक युवती सहित दो मरीजों की मौत हो गई। एक को बुखार आ रहा था तो दूसरे की हार्ट अटैक से मौत हुई।
विज्ञापन


सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 1033 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं 44 मरीज भर्ती कराए गए। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला राधा नगर निवासी रघुवर दयाल की 48 वर्षीय पत्नी अनीता को पिछले कुछ दिनों से बुखार था। परिजन ने मंगलवार की रात उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान अनीता की मौत हो गई।
विज्ञापन


एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव पुड़री निवासी 50 वर्षीय जगतनरायण को बुधवार को हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में डायरिया के मरीज भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 मरीज डायरिया की दिक्कत होने पर भर्ती करा गए। इनमें से चार मरीजों को रेफर कर दिया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि महिला को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया वहीं दूसरे को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।

बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ख्याल

सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता का कहना है कि जिले में लू का प्रकोप जारी है। ऐसे में बच्चे और बुजुर्गाें को विशेष ख्याल रखें। तेज धूप में घर से बाहर न निकलें। जरा भीदिक्कत होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से उपचार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed