Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two parties clashed in front of SDM fierce fighting took place  police had to be called

सरकारी जमीन पर कब्जा: SDM के सामने भिड़ गए दो पक्ष...जमकर हुई मारपीट, बुलानी पड़ी पुलिस, तब शांत हुआ विवाद

Wed, 28 May 2025 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 May 2025 10:22 AM IST
सार

सरकारी रास्ते और नाले की जमीन पर अवैध निर्माण की जांच करने एसडीएम पहुंचे। यहां दोनों पक्ष उनके सामने ही भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले  लिया। 
 

विज्ञापन
Two parties clashed in front of SDM fierce fighting took place  police had to be called
SDM के सामने भिड़ गए दो पक्ष - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कस्बा पिनाहट क्षेत्र के चचिहा मार्ग स्थित नयापुरा के पास सरकारी रास्ते और नाले की जमीन पर प्रॉपर्टी डीलर द्वारा अवैध कब्जा करने का ग्रामीणों के आरोप पर स्थलीय निरीक्षण करने एसडीएम राजस्व विभाग की टीम के साथ पहुंचे। जहां प्रॉपर्टी डीलर और ग्रामीण पक्ष में एसडीएम के सामने ही मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया। वहीं, दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  फर्जी लाइसेंस से शस्त्रों की खरीद-फरोख्त: 52 हजार शस्त्र लाइसेंसों की होगी जांच, थानावार मांगी गई सूची
विज्ञापन



 
Trending Videos

जानकारी के अनुसार कस्बा के एक व्यक्ति ने चचिहा मार्ग के पास बीते दिनों 11 बीघा जमीन खरीदी गई थी। जिसकी खतौनी में चक मार्ग दर्शाया गया है। मौके पर कोई नाला नहीं दर्शाया गया है। जमीन को प्रॉपर्टी डीलर रामबाबू निवासी मिलिक दो दिन पूर्व समतल कर रहे थे। तभी गांव के ग्रामीणों ने सरकारी रास्ता और पुराने नाले को दर्शाते हुए अवैध कब्जे का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। 

ये भी पढ़ें -  Covid-19: कोरोना से आगरा में पहली मौत, अभी तक आईसोलेशन वार्ड बनाए और न ही जांच केंद्र ही खोले गए


 
विज्ञापन

मामले में ग्रामीणों ने अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। जिसे लेकर एसीपी पिनाहट वीरेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपील की थी। मगर मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद शिकायत पर मंगलवार को एसडीएम बाह हेमंत कुमार राजस्व विभाग की टीम लेखपाल और कानूनगो के साथ जमीन का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

जहां प्रॉपर्टी डीलर और ग्रामीण दोनों पक्षों में कहासुनी बाद मारपीट हो गई। मामले को बिगड़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और असमाजिक तत्वों को मौके से खदेड़ दिया। कानून व्यवस्था को कायम करने के लिए दोनों पक्षों के कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। और थाने लेकर पहुंची जहां पकड़े गए लोगों पर कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें -  UP: ऐसा साइबर अपराधी, जिसने 12 दिन में ठगे 11 करोड़ रुपये...ठगी का ऐसा तरीका, जिसे जानकर पुलिस भी रह गई हैरान
 

एसीपी पिनाहट वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर एसडीएम राजस्व विभाग की टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण को पहुंचे थे जहां दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed