फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Buying and selling of arms with fake licenses 52 thousand arms licenses will be investigated station wise list

फर्जी लाइसेंस से शस्त्रों की खरीद-फरोख्त: 52 हजार शस्त्र लाइसेंसों की होगी जांच, थानावार मांगी गई सूची

Wed, 28 May 2025 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 May 2025 09:17 AM IST
सार

फर्जी लाइसेंस से शस्त्रों की खरीद-फरोख्त का खुलासा होने के बाद प्रशासन ने जांच के लिए कवायद शुरू कर दी है। दूसरे जिलों से स्थानांतरित लाइसेंस में स्टांप ड्यूटी और फर्जी मुहर व हस्ताक्षर की भी जांच होगी। 
 

विज्ञापन
Buying and selling of arms with fake licenses 52 thousand arms licenses will be investigated station wise list
शस्त्र लाइसेंस - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा जिला प्रशासन अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त का खुलासा होने के बाद सक्रिय हो गया है। 52 हजार शस्त्र लाइसेंस की जांच कराई जाएगी। दूसरे जिलों से स्थानांतरित लाइसेंस में स्टांप ड्यूटी, शुल्क, मुहर व हस्ताक्षर तक में फर्जीवाड़े की आशंका है। जांच के लिए पुलिस से थानावार लाइसेंस की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Covid-19: कोरोना से आगरा में पहली मौत, अभी तक आईसोलेशन वार्ड बनाए और न ही जांच केंद्र ही खोले गए
विज्ञापन







 

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने असलहा की अवैध रूप से खरीद-फरोख्त व लाइसेंस मामले में जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात रहे सेवानिवृत्त लिपिक संजय कपूर सहित 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिन फर्जी लाइसेंस से पिस्टल व अन्य हथियारों का क्रय-विक्रय हुआ, वह 2005-06 में जारी हुए थे। प्रभारी अधिकारी आयुुध व एडीएम (सिटी) अनूप कुमार ने बताया कि इन लाइसेंस की पत्रावलियां रिकार्ड में उपलब्ध नहीं है। 

ये भी पढ़ें -  UP: ऐसा साइबर अपराधी, जिसने 12 दिन में ठगे 11 करोड़ रुपये...ठगी का ऐसा तरीका, जिसे जानकर पुलिस भी रह गई हैरान


 

अन्य लाइसेंस में भी गड़बड़ी की आशंका
ऐसे में आशंका है कि अन्य शस्त्र लाइसेंस में भी गड़बड़ियां हुई है। शासन के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच की थी। रिपोर्ट एसटीएफ को भेजी गई थी। उसी रिपोर्ट के आधार पर एसटीएफ ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया रिकार्ड में करीब 52 हजार शस्त्र लाइसेंस हैं। नवीनीकरण में स्टांप ड्यूटी और लाइसेंस फीस अदा नहीं की गई। जिन मोहर व हस्ताक्षर से नवीनीकरण हुआ है, उनकी भी जांच होगी।

ये भी पढ़ें -  UP: बच्चों के लिए जान पर खेल गया पिता...मधुक्खियां काट रहीं थीं, उसने उफ तक नहीं की; ऐसे बचाए मासूम


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed