{"_id":"66577c6f6bfbfa13a206ed04","slug":"two-parties-clash-over-taking-out-tractor-from-field-eight-injured-mainpuri-news-c-169-1-sagr1026-125589-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खेत से ट्रैक्टर निकालने पर भिड़े दो पक्ष, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खेत से ट्रैक्टर निकालने पर भिड़े दो पक्ष, आठ घायल
Thu, 30 May 2024 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 30 May 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
खेत से ट्रैक्टर निकालने पर भिड़े दो पक्ष, आठ घायल
खनन माफिया और ग्रामीणों के बीच हुआ विवाद
टूंडला। मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को खेत से निकालने के विरोध पर खनन माफिया व ग्रामीणों में विवाद हो गया। दोनों ओर से चले लाठीडंडों से एक युवती सहित आठ लोग घायल हो गए।
मामला थाना नगला सिंघी के गांव गदलपुरा का है। बुधवार सुबह सात बजे खेत से बार-बार मिट्टी से भरे ट्रैक्टर निकालने को लेकर हरिविलास से खनन माफिया पक्ष के अनिल व सुनील से कहासुनी हो गई। इसके बाद खनन माफिया ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। दबंगों ने ग्रामीणों पर लाठी,-डंडे और फावड़े से हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने भी मोर्चा संभाल लिया। फिर क्या था दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले।
हमले में एक पक्ष के वीरेंद्र सिंह, श्याम सिंह, भानु, लक्ष्मी व दूसरे पक्ष के अनिल, सुनील, अवधेश व सोनू निवासी गांव पीपरिया घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों के संरक्षण में मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह का कहना है कि खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर मारपीट हुई है। खनन की बात गलत है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।