फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two movies based on agra releasing on friday

आज बॉलीवुड से हॉलीवुड तक चलेगा ताजनगरी का जादू

Fri, 22 Sep 2017 08:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 22 Sep 2017 08:06 AM IST
विज्ञापन
two movies based on agra releasing on friday
मूवीज - फोटो : अमर उजाला
सिनेमा स्क्रीन पर शुक्रवार से पूरी दुनिया में ताजमहल एक बार फिर नजर आएगा। इंग्लैंड की महारानी क्वीन विक्टोरिया और उन्हें उर्दू सिखाने वाले आगरा के अब्दुल करीम के बीच रिश्तों को बयां करने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ और बालीवुड अभिनेता संजय दत्त की कमबैक फिल्म ‘भूमि’ शुक्रवार को रिलीज हो रही हैं। 
विज्ञापन


दोनों ही फिल्मों की शूटिंग ताजमहल और इससे सटे ताजगंज की गलियों में हुई है। दोनों फिल्मों में ताजमहल पर फिल्माए गए महत्वपूर्ण दृश्य नजर आएंगे। हॉलीवुड में बनी पहली फिल्म ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ में आगरा का ताजमहल और ताजगंज नजर आएगा। फिल्म के तीन महीने पहले रिलीज किए गए ट्रेलर में भी ताजमहल और ताजगंज की हवेलियों, गलियों के दृश्य नजर आए। 
विज्ञापन


इस फिल्म की बीते साल नवंबर में 10 दिनों तक शूटिंग हुई थी। फिल्म में हॉलीवुड अभिनेत्री जूडी डेंच महारानी विक्टोरिया और अली फजल अब्दुल करीम की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि में दिखेगी पूरे आगरा की झलक

two movies based on agra releasing on friday
bhoomi
जेल से रिहा होने के बाद अभिनेता संजय दत्त ने अदिति राव हैदरी के साथ फिल्म भूमि की 20 दिन तक आगरा के बमरौली कटारा, ताजगंज, महताब बाग, दशहरा घाट, आरबीएस कालेज, बटेश्वर, चंबल के बीहड़ों में शूटिंग की थी।

फिल्म में ताजगंज के जूता कारखानेदार बने संजय दत्त के साथ शेखर सुमन गाइड की भूमिका में हैं। बमरौली कटारा की प्रसिद्ध चतुर्वेदी परिवार की हवेली में फिल्म के खास दृश्य फिल्माए गए हैं। वहीं बटेश्वर के मंदिर और ताजगंज की गलियां हर दूसरे दृश्य में नजर आएंगी।

मुंशी करीम की पचकुइयां कब्रिस्तान में है कब्र

two movies based on agra releasing on friday
victoria and abdul
गदर के बाद 1887 में ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया की सेवा में आगरा से 23 साल के अब्दुल करीम को इंग्लैंड भेजा गया था। वह महारानी को हिंदुस्तानी खानपान, उर्दू भाषा और संस्कृति के बारे में बताते थे।

महारानी के बेहद विश्वासपात्र करीम को रॉयल विक्टोरियन आर्डर में कमांडर का खिताब दिया गया था, उनके बीच के रिश्ते पर विवाद रहा है। करीम को आगरा के पंचकुइयां कब्रिस्तान में दफनाया गया था। यूपी टूरिज्म ने बीते साल ही इस जगह को आगरा का सिंबल दिया है।

फिल्मों में स्थानीय कलाकार भी आएंगे नजर

भूमि में आगरा के प्रमोद राणा संजय दत्त के साथ नजर आएंगे। वह इससे पहले बंटी और बबली, ढीठ पतंगे, टॉयलेट एक प्रेम कथा, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, वाह ताज, यंगिस्तान फिल्मों में काम कर चुके हैं। भूमि में आगरा के पीयूष मल्होत्रा भी संजय दत्त के साथ किरदार में नजर आएंगे। वह बाडीगार्ड की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed