फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two more women suffering from fever died in the district

जिले में बुखार से पीड़ित दो और महिलाओं ने तोड़ दम

Thu, 02 Sep 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two more women suffering from fever died in the district
मैनपुरी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बुखार से पीड़ित दो महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला जिला अस्पताल में भर्ती थी, दूसरी की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई। पिछले दो दिन में जिले में बुखार से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में बुखार से पीड़ित 23 मरीजों को भर्ती कराया गया। बिछवां के गांव लेखपुर निवासी अतर सिंह की 70 वर्षीय पत्नी सरला देवी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बुधवार शाम को हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार सुबह सरला देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव रठेरा निवासी रामसिंह की 63 वर्षीय पत्नी संजीवन देवी को बुधवार शाम सर्दी जुकाम के साथ बुखार आ गया। परिजनों ने उन्हें एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार दिलाया। हालत बिगड़ने पर उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजीवन देवी के परिजनों ने बताया कि उन्हें सर्दी जुकाम के साथ बुखार था। उनके घर में अन्य लोगों को भी बुखार है। सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सरला देवी की मौत हुई है। सरला देवी को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उन्हें हर संभव उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में अस्पताल पहुंचे पांच हजार मरीज
जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड के अनुसार पिछले एक सप्ताह में जिला अस्पताल में पांच हजार मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। इनमें से 14 सौ मरीज बुखार से पीड़ित थे। अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल पहुंचे 466 मरीजों की मलेरिया और टाइफाइड की जांच कराई। इसमें 27 लोग टाइफाइड से पीड़ित मिले।

930 मरीजों को दिया गया प्राथमिक उपचार
जिले में पिछले एक सप्ताह से अचानक मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में एक सप्ताह पूर्व जहां 400 से 500 मरीज ही ओपीडी में पहुंचते थे। अब यह आंकड़ा बढ़ कर 800 से 900 के तक पहुंच रहा है। बृहस्पतिवार को 930 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed