{"_id":"5d8a1a868ebc3e93bb4c636c","slug":"two-more-dengue-patients-found-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान ! 'टाइगर मच्छर' कर रहा हमला, बढ़ रहे डेंगू के मामले, ऐसे करें अपना बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान ! 'टाइगर मच्छर' कर रहा हमला, बढ़ रहे डेंगू के मामले, ऐसे करें अपना बचाव
Wed, 25 Sep 2019 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी में 'टाइगर मच्छर' हमला बोल रहा है, जिससे डेंगू का खतरा बढ़ गया है। शहर में दो और मरीजों में डेंगू मिला है। इनमें से एक तीन साल का बच्चा है, जिसका इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों मरीजों के घर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया है। जिले में अब तक डेंगू के चार मामले सामने आए हैं।
घटिया आजम खां निवासी 20 साल के युवक को बुखार रहने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में दिखाया गया। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। उसका इलाज चल रहा है। इसके अलावा शमसाबाद निवासी तीन साल के बच्चे की भी जांच में डेंगू मिला है। इसको बुखार आने पर एसएन के बाल रोग विभाग में दिखाया था। यह अभी एसएन में ही भर्ती है।
इस तरह से अभी तक चार मामले डेंगू के मिले हैं। पहले दो मरीजों में एक सेवला निवासी 18 साल की लड़की और दूसरा मरीज अर्जुन नगर का 26 साल का युवक था। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि डेंगू के दोनों मरीजों का इलाज चल रहा है। घर भी टीम भेजी थी। परिजनों का स्वास्थ्य भी जांचा गया।

मच्छर की यह है पहचान
मादा एडीज एजिप्टाई मच्छर के काटने से डेंगू होता है। इसके शरीर पर सफेद धारियां होती हैं। इसके चलते इसे टाइगर मच्छर भी बोला जाता है। जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि यह दिन में खासतौर से सुबह बाथरूम में नहाते वक्त ज्यादा काटता है। यह तीन से चार फीट की ऊंचाई तक उड़कर काटता है।
ये हैं लक्षण
- जाड़े के साथ तेज बुखार, थकान होना, भूख न लगना।
- सिरदर्द, जोड़ों में दर्द के साथ कॉर्निया में दर्द रहता है।
- मांस-पेशियों में दर्द, उल्टी आना। शरीर पर लाल चकत्ते।
ये बरतें सावधानी
- कूलर की टंकी में पानी दो-तीन दिन में साफ कर दें।
- कूलर की टंकी में मिट्टी का तेल, नमक छिड़क सकते हैं।
- आसपास जलभराव न होने दें, मच्छरदानी का उपयोग करें।
- फुल बाजू के कपड़े पहनकर रहें, नीम की पत्ती जला सकते हैं।