फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two more covid patients reports in mathura

मथुरा में दो और संक्रमित मरीज मिले: वृंदावन में विदेशी महिला कोरोना पॉजिटिव मिली

Sat, 11 Dec 2021 06:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Dec 2021 06:26 PM IST
सार

ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच मथुरा में एक विदेशी श्रद्धालु समेत दो संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे पूर्व भी वृंदावन में कई विदेशी महिलाएं संक्रमित मिल चुकी हैं। 

विज्ञापन
two more covid patients reports in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जनपद में पांच दिन के बाद कोरोना के दो पॉजिटिव केस और सामने आए हैं। इनमें एक वृंदावन के शीतल छाया के आश्रम में रह रही विदेशी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, मथुरा निवासी वृद्धा भी संक्रमित मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों संक्रमितों को होम आइसोलेट कर सैंपल जीनोम स्वीकेंस के लिए लखनऊ लैब भेजे हैं। जबकि उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन

 
शीतल छाया स्थित आश्रम में रहती है विदेशी महिला
पिछले पांच दिन से जनपद में कोरोना के पॉजिटिव केस न आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली थी, लेकिन वृंदावन और मथुरा में शनिवार को कोरोना के दो केस और मिले हैं। बताया जाता है कि वृंदावन के शीतल छाया में विदेशी महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही मथुरा की करीना कुटीर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध महिला भी कोरोना संक्रमित मिली है। कोविड सेंटर प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि आश्रम में लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। हर दिन करीब दो हजार सैंपल लिए जा रहे हैं। पिछले दिनों 10 विदेशियों के भी सैंपल भेजे गए थे लेकिन किसी में ही कोरोना ओमिक्रॉन के लक्षण नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed