फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two miscreants arrested for robbing truck driver in agra

आगरा: पुलिसकर्मी बनकर लूट करते दो बदमाश गिरफ्तार, शौक पूरा करने के लिए करते थे वारदात

Sun, 22 Aug 2021 11:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Aug 2021 11:57 AM IST
सार

दोनों बदमाश वाटर वर्क्स पर रिवॉल्वर दिखाकर ट्रक चालक को लूटने का प्रयास कर रहे थे। चालक के शोर मचाने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मी पहुंचे गए और बदमाशों को दबोच लिया। 

विज्ञापन
two miscreants arrested for robbing truck driver in agra
लूट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना कमला नगर पुलिस ने शुक्रवार रात को वाटर वर्क्स पर कंटेनर चालक से लूट करते हुए दो युवकों को पकड़ लिया। उनके पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर और कारतूस भी मिले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों से यही पता चला कि वह शौक पूरे करने के लिए वाहन चालक से लूट कर रहे थे। 

विज्ञापन


थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मथुरा निवासी चालक देवा क्लीनर आदिल के साथ शुक्रवार रात को कंटेनर लेकर जा रहा था। वाटर वर्क्स चौराहे पर कंटेनर को शास्त्रीपुरम निवासी विशाल अग्रवाल और सेक्टर एक निवासी रोहित कुशवाहा ने रोक लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए रुपये लूटने की कोशिश करने लगे। 
विज्ञापन


चालक के विरोध पर विशाल ने लाइसेंसी रिवॉल्वर तान दी। यह देखकर चालक और क्लीनर घबरा गए। उनके शोर पर लोग आ गए। इस पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के घेरने पर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पीछा करके पकड़ लिया। विशाल के कब्जे से रिवाल्वर मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी विशाल पहले खुद को कपड़ा व्यापरी बताने लगा। मगर, पुलिस को शक हो गया। इस पर सवाल जवाब किए। मगर, उसने सही जवाब नहीं दिए। यही बताया कि रिवाल्वर का लाइसेंस है। मगर, वह दिखा नहीं सका। वहीं पांच कारतूस मिले। वह अपने शौक पूरे करने के लिए लूट कर रहे थे। अन्य थानों से भी आरोपियों का रिकॉर्ड निकलवाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed