फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two miscreants arrested for loot in mathura

लूट के बाद पीड़ित की पत्नी को फोन करना बदमाशों को पड़ा भारी, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Mon, 06 Jul 2020 11:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Jul 2020 11:48 AM IST
सार

पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा, राया से सब्जी लेकर आ रहे युवक के साथ की थी लूटपाट, दो लोगों से लूटी थी नकदी

विज्ञापन
two miscreants arrested for loot in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में बदमाशों को लूट के बाद पीड़ित की पत्नी को फोन करना भारी पड़ गया। पत्नी के मोबाइल पर आए फोन नंबर की जानकारी पति ने पुलिस को दे दी। इसके लिए पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पकड़ लिया। एक बदमाश फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


दो जुलाई की रात करीब 11 बजे पचावर महावन निवासी सूरजपाल अपने साथी बहादुर के साथ सब्जी खरीदकर आ रहा था। इस दौरान पेट्रोल पंप के निकट सूरजपाल की मोपेड की चेन टूट गई। इसी दौरान दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने दोनों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन



बदमाशों ने मारपीट करते हुए सूरजपाल से पांच हजार रुपये, मोबाइल तथा सोने की चेन में लगा ओम और बहादुर से नकदी छीन ली। वारदात के बाद सूरजपाल और बहादुर अपने घर चले गए। अगले दिन घटना से अंजान रिश्तेदारी में गई सूरजपाल की पत्नी ने पति के फोन पर कॉल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश ने दोबारा अपने नंबर से किया फोन

बदमाश ने उस फोन से सूरजपाल की पत्नी से बात की। सूरजपाल की पत्नी ने गलत नंबर पर कॉल मिलने की समझकर कॉल काट दी। इसके बाद बदमाश ने अपने फोन से ही सूरजपाल की पत्नी को कॉल कर दी। बदमाश की यही गलती उस पर भारी पड़ गई। 

पत्नी के मोबाइल पर आए बदमाश के फोन नंबर को लेकर सूरजपाल महावन थाने पहुंच गया। महावन थानाध्यक्ष शशि प्रकाश शर्मा का कहना है कि इसी नंबर से उक्त बदमाशों तक पहुंचने में मदद मिली। 

पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले सिद्धार्थ उर्फ नेनुका निवासी कारव महावन और कृष्णकांत उर्फ कान्हा निवासी नगला भीम राया को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए बदमाश आदतन अपराधी हैं। दोनों ने अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed