फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Mining Mafia Arrests In Case Of Attcak Police

बेखौफ खनन माफिया: आगरा पुलिस टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, दो आरोपी किए गिरफ्तार

Mon, 20 Dec 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 20 Dec 2021 12:21 AM IST
सार

आगरा में एक सिपाही की हत्या खनन करने वाले कर चुके हैं। पुलिस लगातार इन पर शिकंजा कसती है लेकिन बावजूद इसके खनन का कार्य नहीं रुक रहा है।

विज्ञापन
Two Mining Mafia Arrests In Case Of Attcak Police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

आगरा में इरादतनगर के गांव सूरजपुरा में रविवार तड़के पुलिस टीम के रोकने पर खनन माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह अपनी जान बचाई। बाद में घेराबंदी करके दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। खनन की बालू से लदी चार ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पकड़ ली गईं। बाकी आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

दो लोगों को पकड़ा
थाना इरादतनगर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि रविवार तड़के कुर्राचित्तरपुर चौकी पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। खनिज सामग्री से लदे ट्रैक्टरों के आने पर पुलिस ने गांव सूरजपुरा की पुलिया पर घेराबंदी की। पुलिस के रोकने पर खनन माफिया ने स्पीड बढ़ा दी। ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। मगर, पुलिस ने रास्ता अवरुद्ध करके चार ट्रैक्टरों को रोक लिया। इनमें दो खनन माफिया पकड़े गए। बाकी भाग निकले।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में धौलपुर के मनिया निवासी लोकेंद्र उर्फ लुक्की और देवेंद्र हैं। उनके पास से एक तमंचा और चार ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की गई हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू लदी हुई थी। आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी खनन माफिया है। वह खनन की बालू लेकर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धौलपुर से आ रही बालू, दो महीने में 15 पकड़े
पुलिस के मुताबिक, धौलपुर से अवैध खनन की बालू लाई जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू को ग्वालियर होते हुए बाद गांव पुल से गांव सूरजपुरा लाया जाता है। यहां से शहर में जगह-जगह सप्लाई कर दिया जाता है। दो महीने में 15 ट्रैक्टर-ट्रॉली बालू भरे कड़ी जा चुकी हैं। खनन माफिया पूर्व में पुलिसकर्मियों पर कई बार हमला कर चुके हैं। खेरागढ़ में एक सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जान ले ली थी।
ये भी पढ़ें...
मथुरा: मुख्यमंत्री योगी ने जन्मभूमि में किए योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन, चुनावी रण जीतने के लिए कृष्णार्जुन रथ किया भेंट, तस्वीरें
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed