फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा: मुख्यमंत्री ने जन्मभूमि में किए योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन, चुनावी रण जीतने के लिए कृष्णार्जुन रथ भेंट, तस्वीरें

Mon, 20 Dec 2021 12:25 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 20 Dec 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Cm Yogi Adityanath Prays In Shri Krishna Janmasthan Temple, Mathura
भागवत भवन में पूजा करते मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जन विश्वास रथयात्रा का शुभारंभ करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्धारित कार्यक्रम से हटकर अचानक श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पहुंचकर कान्हा का आशीर्वाद प्राप्त किया। वृंदावन हेलीपैड पर भाजपा पदाधिकारियों के स्वागत व गार्ड ऑफ ऑनर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला सभास्थल के लिए निकला। इसी बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि योगीराज श्रीकृष्ण के दर्शन करने हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे मुख्यमंत्री को देख सुरक्षा में तैनात पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के होश उड़ गए। यहां पर मुख्यमंत्री ने भागवत भवन और गर्भगृह और योगमाया के दर्शन किए। सेवायतों ने चुनावी रण जीतने के लिए सीएम को कृष्णार्जुन रथ भेंट किया। यहां सीएम 25 मिनट तक रुके। कान्हा की नगरी में प्रदेश के मुख्यमंत्री 19 बार आए और पांच बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन कर चुके हैं। भागवत भवन में सेवायतों ने विधिविधान से सीएम योगी को पूजा-अर्चना कराई, जहां मुख्यमंत्री ने जन विश्वास रथयात्रा की सफलता की कामना की। भगवान केशवदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

Cm Yogi Adityanath Prays In Shri Krishna Janmasthan Temple, Mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पूजा करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
पूजाचार्यों ने उन्हें विजयी भव का आशीर्वाद दिया तो श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान सचिव कपिल शर्मा व हिंदूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने कृष्णार्जुन के रथ की प्रतिकृति भेंटकर 2022 के रण के लिए शुभकामनाएं दीं। उनके साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद् के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र मौजूद रहे। 
Cm Yogi Adityanath Prays In Shri Krishna Janmasthan Temple, Mathura
पूजा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

19 दिसंबर को 19वीं बार आए कृष्णनगरी में योगी
रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संयोग देखिए कि 19 दिसंबर और 19वीं बार मथुरा आया हूं। इसे सुनकर जनसभा में योगी-योगी के नारे लगने लगे। अमर उजाला ने 17 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से उक्त खबर को प्रकाशित किया था। रविवार को आने से पहले 18 बार मुख्यमंत्री मथुरा का दौरा कर चुके थे। पौने पांच साल में 19 बार मथुरा आने वाले एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cm Yogi Adityanath Prays In Shri Krishna Janmasthan Temple, Mathura
मुख्यमंत्री को रथ भेंट किया गया - फोटो : अमर उजाला
भाजपा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे को गर्माना चाहती है। इसी मुद्दे पर मुख्यमंत्री पूरी तरह से काम भी कर रहे हैं। लगातार मथुरा आने के पीछे भी मुख्यमंत्री की सोची समझी रणनीति भी बताई जा रही है। इसी रणनीति पर काम करते हुए मुख्यमंत्री जनसभा से पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे और दर्शन करके कामना भी की। 
विज्ञापन
Cm Yogi Adityanath Prays In Shri Krishna Janmasthan Temple, Mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला
..अब श्रीकृष्ण की बारी है, सुनकर योगी जी मुस्कराकर चल दिए
रविवार को जब योगी जी श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर योगीराज के दर्शन करने पहुंचे तो उस वक्त मंदिर प्रबंधन व दर्शनार्थियों को यह अंदाजा नहीं था कि सीएम योगी आदित्यनाथ उनके सामने होंगे। अचानक आए सीएम को देखकर सभी खुश हुए और योगी जी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इसी बीच श्रद्धालुओं की तरफ से आवाज आई कि योगी जी.. अब श्रीकृष्ण की बारी है, इतना सुनते ही योगी जी मुस्कराकर निकल गए। यहां तक कि आवाज यह भी आई कि योगी जी मथुरा से ही आप चुनाव लड़ो।
फिरोजाबाद पहुंचे भाजपा सांसद साक्षी महाराज: अखिलेश पर तंज, कहा- अभी उन्हें और सीखने की जरूरत

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed