फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two men died in ambulance collision with a truck in mainpuri

मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा: जीटी रोड पर खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, दो लोगों की मौत

Tue, 02 Nov 2021 10:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Nov 2021 10:37 AM IST
सार

मैनपुरी में हाईवे पर खड़ा ट्रक एक बार फिर हादसे का सबब बन गया। ट्रक में पीछे से एंबुलेंस घुस गई। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन
two men died in ambulance collision with a truck in mainpuri
दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र में जीटी रोड पर सोमवार की रात एक एंबुलेंस मामा ढाबा के पास खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

विज्ञापन


मेरठ के मेडिकल कॉलेज कैंपस निवासी 40 वर्षीय वीरेंद्र सिंह एंबुलेंस चालक थे। सोमवार को वह एंबुलेंस से एक मरीज को लेकर कन्नौज गये थे। उनके साथ गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी 34 वर्षीय यूसुफ पुत्र सुल्तान और गांव निरहुआ थाना ठठिहा कन्नौज निवासी संतोष कुमार भी थे। सोमवार की रात मरीज को छोड़ने के बाद तीनों अलीगढ़ होते हुए मेरठ लौट रहे थे। 
विज्ञापन


रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ हादसा 
देर रात करीब 11:30 बजे एंबुलेंस जब थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर मामा ढाबा के पास पहुंची, तभी अचानक चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष विदेश पाल पुलिस बल के साथ पहुंच गए। वैन में फंसे वीरेंद्र सिंह को बमुश्किल बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं यूसुफ ने भी दम तोड़ दिया था, घायल अवस्था में मिले संतोष कुमार को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। मृतकों की पहचान होने के बाद परिजनों को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed