मथुरा: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, सड़क हादसे में बाइक सवार की गई जान, दो महिलाएं घायल
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में अलग-अलग हुए हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं और एक युवक घायल हो गया। मृतकों में एक का शव रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। इससे आशंका जताई गई है कि ट्रेन से कटकर उसकी मौत हुई है। मृतक का शिनाख्त नहीं हो सकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में शनिवार रात को एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। एक अन्य युवक चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है। उधर, मंडी समिति के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत हो गई, पत्नी समेत दो घायल हो गए।
शनिवार की देर रात को 25 वर्षीय युवक का शव मथुरा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना रेलवे गेटमैन ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार का कहना कि 25 वर्षीय युवक का सिर धड़ से अलग हो गया था। फोटो और कपड़ों के आधार पर आसपास के क्षेत्र में मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
रविवार की सुबह दिल्ली से मथुरा की ओर आ रही पैसेंजर ट्रेन से गिरकर जगवीर (26) पुत्र कल्याण सिंह निवासी महोवा दौसा राजस्थान गिरकर घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उसे आगरा रेफर किया गया है।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
थाना हाईवे क्षेत्र में मंडी समिति के पास तेजगति से आते ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार युवक की मौत हो गई और उसकी पत्नी व एक अन्य महिला गंभीर रूप से घयाल हो गई। दोनों को सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
थाना फरह के धाना जीवना निवासी ब्रजवीर(34) पुत्र ओमकार शनिवार की रात मथुरा से गांव की तरफ बाइक पर सवार होकर लौट रहा था, तभी हाईवे थाना क्षेत्र केमंडी चौराहा क्षेत्र में तेजगति से आते ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।
ब्रजवीर की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक पर सवार उसकी पत्नी नीतू और एक अन्य महिला मालती पत्नी देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया।