फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two manager will be appointed in each centre

बोर्ड परीक्षा: प्रत्येक केंद्र पर तैनात होंगे दो केंद्र व्यवस्थापक

Sat, 12 Mar 2022 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
two manager will be appointed in each centre
कासगंज। बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित हो जाने के बाद परीक्षा संबंधी तैयारियों में तेजी आ गई है। नकल पर नकेल कसने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर दो केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला में बोर्ड परीक्षा के लिए 69 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 37586 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिला नकल के लिए काफी बदनाम रहा है। जब से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा शुरू हुई है, तब से नकल के मामलों में कमी तो आई है, लेकिन पूरी तरह से नकल पर अंकुश नहीं लग सका है। इसके चलते परिषद ने इस बार केंद्र व्यवस्थापक के साथ एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती का निर्णय लिया है। दरअसल केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक की ही नजर रहती है, जिससे पेपर लीक होने की संभावना बनी रहती है। इसके चलते इस बार अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की व्यवस्था की गई है। परीक्षा की निगरानी की पूरी जिम्मेदारी अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की होगी। उनकी मौजूदगी में ही प्रश्नपत्रों की अलमारी का डबल लॉक खुलेगा, जबकि केंद्र व्यवस्थापक अपनी देखरेख में परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्रों का ही वितरण कराएंगे।
विज्ञापन

आंकड़ों की नजर में
कुल बोर्ड परीक्षार्थी 37586
हाईस्कूल के परीक्षार्थी 21069
इंटरमीडिएट परीक्षार्थी 16517
बोर्ड परीक्षा में नकल पर अंकुश के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बार दो केंद्र व्यवस्थापक की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। - एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed