{"_id":"5c013deabdec2241913021e6","slug":"two-man-dies-after-hit-by-train-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आए बाइक सवार दो युवकों की मौत, हादसा देख कांप गई लोगों की रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आए बाइक सवार दो युवकों की मौत, हादसा देख कांप गई लोगों की रूह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 30 Nov 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के सिरसागंज में शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। दरिगापुर क्रासिंग पर रेलवे लाइन पार कर रहे बाइक सवार दो लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की मौत हो गई। दोनों लोग रेलवे क्रासिंग पर बन रहे ओवरब्रिज का निर्माण कर रही कंपनी के कैंप कार्यालय पर कार्यरत थे। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसने भी हादसे का दृश्य देखा, उसकी रूह कांप उठी।
दरिगापुर फ्लाई ओवर गेट संख्या 48 पर इन दिनों काम चल रहा है। भूदल सिंह (45) पुत्र अनेग सिंह निवासी मदनपुर, थाना सिरसागंज और दीपक (28) पुत्र पप्पू निवासी आसफाबाद, थाना रसूलपुर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के पास बने कंपनी के कार्यालय के कार्यरत हैं।
शुक्रवार की दोपहर रेलवे लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से दोनों की मौत हो गई। कर्मचारियों ने बताया कि दोनों लोग सिरसागंज से सब्जी खरीदकर बाइक से वापस कैंप कार्यालय को लौट रहे थे। लाइन क्रास करते समय उन्हें ट्रैक पर आती ट्रेन दिखाई नहीं दी।

दो साल से हो रहा ओवरब्रिज का निर्माण
इसी दौरान टूंडला की तरफ से डाउन लाइन पर तेजी से आ रही एक एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आ गए। भीषण टक्कर से बाइक उछलकर लोहे की बेरिकेडिंग तोड़ते हुए दूर जा गिरी, जबकि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
दो साल हो गए, लेकिन रेलवे क्रासिंग पर अभी तक ओवरब्रिज का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। सिरसागंज के पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने रेलवे के कार्य पर सवाल उठाते हुए जल्द ही पुल निर्माण पूरा न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही उन्होंने सरकार से लेकर रेलवे के अधिकारियों को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया है।
पूर्व मंत्री जयवीर सिंह का कहना है कि सिरसागंज-बटेश्वर पीडब्लूडी मुख्य मार्ग पर रेलवे क्रासिंग 48- दरिगापुर निकट कौरारा रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज की अपूर्णता के कारण कई हादसे हो रहे हैं। इसके लिए वो कई बार रेलवे विभाग को पत्र लिख चुके हैं लेकिन परिणाम अभी तक शून्य हैं।
उन्होंने कहा कि बंद रेलवे क्रासिंग पर दो पहिया वाहन वाले अवैध रुप से निकलने के प्रयास में आए दिन रेल दुर्घटना का शिकार होते हैं। दीपक और भूदल की मौत भी इसी के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर तक उक्त रेलवे क्रासिंग को जनता के लिए नहीं खोला गया तो अगले वर्ष 7 जनवरी को धरना और रेल रोको आंदोलन होगा।