{"_id":"6b07b0392e6f3bcceb0673b3","slug":"two-labourers-killed-after-wheat-laden-pickup-overturns-in-etah-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में दर्दनाक हादसा: गेहूं से लदी मैक्स पिकअप पलटी, बाइक सवार दो मजदूरों की मौत; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में दर्दनाक हादसा: गेहूं से लदी मैक्स पिकअप पलटी, बाइक सवार दो मजदूरों की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 26 Nov 2026 09:36 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 26 Nov 2026 09:36 AM IST
सार
एटा में गंजडुंडवारा रोड पर गांव रामनगर के पास गेहूं से लदी मैक्स पिकअप पलट गई। इसकी चपेट में आकर बाइक सवार दो मजदूरों की मौत हो गई।
विज्ञापन
एटा में हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के गंजडुंडवारा रोड पर गांव रामनगर के पास बुधवार देर रात गेहूं से भरी मैक्स पिकअप पलटने से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों युवक चकोरी प्लांट में काम करने जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई।
पुलिस के अनुसार, थाना बागवाला क्षेत्र के गांव अहमदाबाद निवासी रोहित उर्फ बंटी (20) पुत्र प्रेमपाल और अजय (20) पुत्र सतेंद्र बुधवार देर रात बाइक से चकोरी प्लांट जा रहे थे। इसी दौरान गांव रामनगर के पास गेहूं से भरी मैक्स पिकअप पलट गई। दोनों बाइक सवार वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात प्रभारी केके लोधी ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रोहित चार भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर था। उसके भाई धर्मवीर और बॉबी मजदूरी करते हैं। दोनों विवाहित हैं। वहीं, अजय तीन भाइयों और दो बहनों में बीच का था। उसके परिवार के लोग खेती और मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं। दोनों युवक भी मजदूरी कर परिवार की आजीविका में हाथ बंटाते थे। उनकी असमय मौत से गांव अहमदाबाद में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।