फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two killed in Road accident on highway in Firozabad

फिरोजाबाद में सड़क हादसा: हाईवे पर ट्रक ने वैन को मारी टक्कर, चालक समेत दो की मौत, तीन घायल

Fri, 04 Feb 2022 12:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Feb 2022 12:40 AM IST
सार

हादसा टूंडला क्षेत्र में टोल प्लाजा के निकट हुआ। टायर फटने से अनियंत्रित हुए ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी, जिससे वैन खाई में पलट गई।

विज्ञापन
two killed in Road accident on highway in Firozabad
ट्रक की टक्कर से गड्ढे में पलटी वैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार रात को आगरा जा रही वैन को अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से वैन गड्ढे में पलट गई। हादसे में वैन सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल चालक सहित दो की मौत हो गई है।

विज्ञापन

 
हादसा गुरुवार रात करीबन 10 बजे हुआ। आगरा के ताजगंज निवासी बबलू, सनी, रफीक खान, रिहान, अमन वैन से फिरोजाबाद आए थे। वो रात में वापस आगरा जा रहे थे। उनके साथ सिमरन पुत्री अरबाज खान निवासी नजीर गंज थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद भी थी। जैसे ही वैन टोल प्लाजा के समीप स्थित जलसा रिसोर्ट के सामने पहुंची तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक का टायर फटने से वह अनियंत्रित हो गया। 

विज्ञापन

ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

ट्रक ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वैन खाई में पलट गई। हादसे में वैन चालक और उसमें सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर भेजा। अस्पताल में चालक जयराज चौहान निवासी लोहामंडी, आगरा व रफीक खान की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि हादसे में सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है तथा चालक की तलाश की जा रही है। 

ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, चालक घायल

थाना जसराना क्षेत्र के आबू अतुर्रा के पास गुरुवार दोपहर को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली सहित खाई में जा गिरा। लोगों ने चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गांव आबू अतुर्रा निवासी सर्वेश अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर बनबारा की तरफ गया था। दोपहर को कार्य निपटाकर लौट रहा था। गांव के पास आकर अचानक ट्रैक्टर से सर्वेश ने अपना नियंत्रण खो दिया। 

ट्रैक्टर ट्राली सहित सड़क किनारे खाई में जा गिरा। चीखपुकार मचने पर राहगीरों की भीड़ लग गई। मौजूद लोगों ने खाई में गिरे सर्वेश को बाहर निकाला और उसको अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर थाना जसराना पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed