फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two juvenile delinquents arrested for snatching mobile phones from two brothers

Agra News: दो भाइयों से मोबाइल छीनने के दो बाल अपचारी पकड़े

Fri, 13 Feb 2026 10:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Two juvenile delinquents arrested for snatching mobile phones from two brothers
बाह। सगे भाइयों से मोबाइल छीनने वाले बाइक सवार दो बाल अपचारियों को शुक्रवार को पुलिस ने पकड़ लिया। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक एवं छिनैती का एक मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन

7 फरवरी को नरहौली से अपने गांव टोड़ीपुरा के लिए दो भाई लोकेंद्र और अजय कुमार पैदल जा रहे थे। दोनों फोन पर बात कर रहे थे। अचानक पीछे से एक बाइक पर आए चार लोग झपट्टा मारकर दोनों के मोबाइल छीन ले गए थे। लोकेंद्र ने बाह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया शुक्रवार को पुलिस ने चैकिंग के दौरान हिंगोट खेडा के पास दो बाइक सवारों को पकड़ लिया। दोनों ने मोबाइल छिनैती की घटना कबूली। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक और चोरी का एक मोबाइल बरामद किया। पकड़े गए दोनों बाल अपचारियों को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दोनों ने फरैरा और पटकुइंया पुरा के युवकों के साथ वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed