फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two innocent children suffering from diarrhea and fever died

Agra News: डायरिया और बुखार से पीड़ित दो मासूमों ने तोड़ा दम

Mon, 17 Jun 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 17 Jun 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Two innocent children suffering from diarrhea and fever died
मैनपुरी। लगातार पड़ रही गर्मी बच्चों और बुजुर्गों के लिए आफत बनती जा रही है। बुखार और डायरिया से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में बुखार और डायरिया से पीड़ित दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं सांस, हृदय और डायबिटीज से पीड़ित तीन लोगों ने भी दम तोड़ दिया। शहर के मुहल्ला सोतियाना निवासी पंकज कुमार की चार माह की पुत्री माही पिछले कुछ दिनों से डायरिया से पीड़ित थी। सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई।घिरोर क्षेत्र के गांव कल्होर पछां निवासी भुवनेश कुमार का चार माह का पुत्र आदर्श बुखार से पीड़ित था। सोमवार को अचानक हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने आदर्श को मृत घोषित कर दिया। महमूद नगर निवासी 74 वर्षीय शखीना बेगम की सांस की बीमारी, एलाऊ के गांव सलेमपुर निवासी 52 वर्षीय अवधेश की हृदय गति रुकने और नगर के मुहल्ला अमर नगर निवासी 41 वर्षीय नीरज देवी की डायबिटीज के कारण मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ी। यहां ईद के चलते 12 बजे तक ओपीडी चली, जिसमें 650 मरीजों ने उपचार लिया। इनमें 200 से अधिक मरीज बुखार, डायरिया, पेट दर्द, सांस रोग से पीड़ित पाए गए। इमरजेंसी वार्ड में ही अलग-अलग रोगों के 68 मरीज भर्ती कराए गए। इनमें भी अधिकतर मरीज गर्मी जनित रोगों से ग्रसित पाए गए। 19 रोगियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कालेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed