फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two groups clashed over a minor dispute, leading to stone pelting; FIR lodged against 10 people.

Agra News: मामूली विवाद में भिड़े दो पक्षों में पथराव, 10 पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 11 Mar 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 11 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed over a minor dispute, leading to stone pelting; FIR lodged against 10 people.
आगरा। थाना लोहामंडी के खाती पाड़ा क्षेत्र में सोमवार देर रात मामूली विवाद के बाद दो पक्ष आमने -सामने आ गए। गाली गलौज के बाद दोनों ओर से पथराव हो गया। इससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। दहशत में लोग अपने घरों में छिप गए। सूचना पर थाना लोहामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 10 नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दो आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

सादिक सोमवार रात करीब 1:30 बजे क्षेत्र के सद्दाम उर्फ मोनू के घर के पास से निकला। इस दौरान उसकी सद्दाम से कहासुनी हो गई। दोनों ओर से गाली-गलौज होने लगी। शोर सुनकर दोनों पक्षों के लोग वहां पहुंच गए। बहस के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। एक दूसरे पर ईंट, पत्थर फेंके जाने लगे। पथराव से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। लोग डरकर अपने घरों में घुस गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात को संभाला। मौके से सद्दाम, जुवैद और चांद को हिरासत में ले लिया। पथराव में एक युवक के सिर में चोट लगी है। एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में कुछ दिन पहले भी मारपीट हुई थी। सादिक पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। कल रात दोबारा विवाद होने पर पुलिस ने अपनी ओर से सद्दाम उर्फ मोनू, राजा, रुवैद उर्फ सद्दाम, चांद बाबू, मुन्ना उर्फ नम्मो, बंटू, शाबाज, सादिक, राशिद, शहनवाज समेत 10 नामजद समेत कई अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सद्दाम और चांद को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । जहां से दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोनों पक्ष एक दूसरे पर लगा रहे आरोप

मामले में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। सद्दाम पक्ष का कहना है कि सादिक ने शराब के नशे में उसके घर आकर मारपीट की और उसके परिजन ने बाद में पथराव किया। वहीं सादिक पक्ष का आरोप है कि सद्दाम और उसके परिजन ने पहले से साजिश कर सादिक को घेर कर पिटाई की और उनके घर पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed