फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Girls Died Drowing In Pond At Khandoli

आगरा में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबकर दो बालिकाओं की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Sun, 27 Jun 2021 11:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 27 Jun 2021 11:00 AM IST
सार

आगरा के खंदौली क्षेत्र स्थित एक तालाब में दो बच्चियों की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। 

विज्ञापन
Two Girls Died Drowing In Pond At Khandoli
आगरा: तालाब में डूबकर दो बच्चियों की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली क्षेत्र में मछली पालन के लिए खोदे गए तालाब में डूबकर दो बालिकाओं की मौत हो गई। दोनों लड़कियां शनिवार की शाम घर के बाहर खेलने निकली थीं। देर तक नहीं लौटने पर खोजबीन के दौरान उनके शव तालाब में मिले। आशंका है कि खेलते समय पैर फिसलने से यह हादसा हुआ है। 

विज्ञापन


नगला रंवला निवासी राम कुमार और कीर्तिराम मजदूरी करते हैं। रामकुमार ने बताया कि शनिवार की शाम करीब 6 बजे उसकी बेटी शिवा (8) और कीर्तिराम की बेटी लक्ष्मी (9) घर के बाहर खेलने गई थी। गांव के बाहर राजू और सनी ने मछली पालन के लिए तालाब खोदवा रखा है। 
विज्ञापन


खेलते समय दोनों लड़कियां पैर फिसलने से तालाब में डूब गईं। देर तक जब दोनों खेलकर घर नहीं लौटीं, तो परिजन उनकी तलाश में जुटे। देर रात दोनों लड़कियों के शव तालाब में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि रामकुमार एक लड़का और एक लड़की थी। जबकि कीर्तिराम के दो लड़के और दो लड़कियां थीं। एक साथ दो लड़कियों की मौत से गांव में दिनभर मातम पसरा रहा। ज्यादातर घरों में रविवार की सुबह चूल्हा तक नहीं जला। 

कीर्तिराम भी खोदवा रहा है तालाब
गांव में राजू और सनी को देखकर कीर्तिराम भी अपनी जमीन पर मछली पालन के लिए तालाब खोदवा रहा है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि परिजनों के मुताबिक कीर्तिराम की बेटी लक्ष्मी अक्सर तालाब खोदाई वाले स्थान पर आती जाती थी। संभव है कि शनिवार को शिवा और लक्ष्मी यहां आई हों और खेलते हुए राजू के तालाब की पास चली गईं, जहां पैर फिसलने से यह हादसा हो गया। 
 
तहसीलदार ने दिया आर्थिक मदद का आश्वासन
तालाब में डूबने से दो बालिकाओं की मौत की सूचना पर रविवार को तहसीलदार हेमचंद्र भी गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि तहसीलदार ने मृतक परिवार के लोगों को शासन की ओर से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि वह इसके लिए रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजेंगे। 



अपराजिता: रक्तदान कर जीवन में बिखेर रहीं खुशियों के रंग, ताजनगरी की महिलाएं लोगों को कर रहीं जागरूक

आगरा: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारने से अखिलेश खफा, सपा जिलाध्यक्ष रामगोपाल को हटाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed