फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Girl Missing From School Vrindavan Family Lodge Complaint

मथुरा: संदिग्ध परिस्थितियों में दो छात्राएं लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 25 Feb 2021 10:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 25 Feb 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
Two Girl Missing From School Vrindavan Family Lodge Complaint
missing - फोटो : amar ujala
वृंदावन में संदीपनिमुनि स्कूल से लौटते समय 11वीं कक्षा की दो छात्राएं गायब हो गई। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस छात्राओं की तलाश में जुटी है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को मथुरागेट पुलिस चौकी क्षेत्र इलाके से 11वीं कक्षा की दो छात्राएं प्रतिदिन की तरह घर से बस के माध्यम से चैतन्य विहार स्थित संदीपनीमुनि स्कूल पहुंचीं थीं। लेकिन स्कूल से लौटते समय छात्राएं लापता हो गईं।
विज्ञापन

 

शाम तक नहीं पहुंचीं तब शुरू हुई छानबीन

जब शाम तक छात्राएं घर वापस नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से बात की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। स्कूल प्रबंधन द्वारा विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो छात्राएं बस में सवार होने की बजाय पैदल ही केशव धाम पुलिस चौकी की ओर जाती दिखाई दीं।

विज्ञापन

 

परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

थाने पहुंचे परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विद्यालय से छात्राओं के गायब होने की तहरीर दी है। वहीं मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छात्राओं की तलाश में जुटी है। पुलिस ने थाने में नवनिर्मित सीसीटीवी कंट्रोल रूम में परिजनों के साथ सीसीटीवी खंगाले। इस संबंध में थाने आए एक छात्रा के पिता ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं विद्यालय के कर्मचारी ने लापता छात्राओं को तलाशने में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की गोवर्धन दानघाटी मंदिर में पूजा, गोल्फ कार्ट से लगाई परिक्रमा, देखें तस्वीरें

इस संबंध में केशव धाम चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि मामले में  रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच में पता चला है कि छात्राओं ने बुर्जा रोड पर एक प्लॉट में स्कूल की यूनिफार्म बदल कर अन्य कपड़े पहने और वहां से जाति देखी गईं हैं। छात्राओं को तलाशने की पूरी कोशिश की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed