{"_id":"6035dd2c866a646e792a1e03","slug":"up-governor-anandiben-patel-reach-govardhan-bya-golf-cart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की गोवर्धन दानघाटी मंदिर में पूजा, गोल्फ कार्ट से लगाई परिक्रमा, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की गोवर्धन दानघाटी मंदिर में पूजा, गोल्फ कार्ट से लगाई परिक्रमा, देखें तस्वीरें
Wed, 24 Feb 2021 10:41 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Feb 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
गोवर्धन मंदिर में पूजा करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज जी की पूजा-अर्चना की। उसके बाद उन्होंने गोल्फ कार्ट कार में बैठ कर सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई। बुधवार सुबह 8.50 बजे राज्यपाल पटेल हेलीकॉप्टर से गोवर्धन के डीएवी इंटर कॉलेज ग्राउंड पर उतरीं। डीएम नवनीत चहल, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने राज्यपाल की आगवानी की। आनंदीबेन पटेल हेलीपैड से एसपीजी और पुलिस सुरक्षा घेरा के बीच कार द्वारा गिरिराज दानघाटी मंदिर पहुंची। मंदिर पर गिरिराज जी का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। मंदिर सेवायत देवेंद्र शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कराई। सेवायत मथुरा प्रसाद कौशिक ने राज्यपाल को गिरिराज जी का दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत किया। मंदिर कार्यालय में मंदिर प्रशासनिक समिति के मुनीम अशोक कौशिक व सुपरवाइजर हीरा लाल कौशिक ने राज्यपाल को ठाकुरजी की इकलाई ओढ़़ा कर प्रसाद भेंट किया।
गोवर्धन मंदिर में प्रवेश के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
पूजा के बाद राज्यपाल पटेल ने गोल्फ कार्ट में सवार होकर गिरिराज जी की परिक्रमा की। राज्यपाल ने जतीपुरा मुखारविंद मंदिर व मानसी गंगा मुकुट मुखारबिंद मंदिर पर पूजा-अर्चना की। मानसी गंगा मंदिर पर रिसीवर रमाकांत गोस्वामी ने राज्यपाल को गिरिराज जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मनोज लंबरदार, संजय शर्मा, गणेश पहलवान, मनु ऋषि, संतोष शर्मा, गजेंद्र चौधरी, मुरारी लाल तिवारी, गोविंद तिवारी, राम पंडित आदि मौजूद थे। मनीष लंबरदार ने मथुरा-गोवर्धन रोड निर्माण एवं वन चेतना केंद्र बनाए जाने की मांग करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
दानघाटी मंदिर में राज्यपाल आंनदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा मार्ग में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सुरक्षा व्यवस्था में डीएम, एसएसपी ने परिक्रमा मार्ग को पुलिस छाबनी में तब्दील कर दिया। परिक्रमा मार्ग में आठ सीओ, 20 इंस्पेक्टर, 39 सब इंस्पेक्टर, 14 हेड कांस्टेबल, 277 कांस्टेबल, 30 महिला कांस्टेबल, आठ ट्रैफिक कांस्टेबल, 20 सेक्शन पीएसी, दो टीम एसओजी, दो टीम डॉग स्क्वायड, दो बम निरोधक दस्ता, 160 होमगाडों को राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात किया गया।

गोल्फ कार्ट से परिक्रमा लगातीं राज्यपाल
- फोटो : अमर उजाला
मंदिरों में यात्रियों के प्रवेश पर रही पाबंदी
राज्यपाल का हेलीकॉप्टर जैसे ही हेलीपैड पर उतरा। प्रशासन ने मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश को रोक दिया। आंनदीबेन पटेल 10 मिनट दानघाटी मंदिर में रहीं, उनके यहां पहुंचने से 30 मिनट पहले और जतीपुरा मुखारबिंद मंदिर में 25 मिनट तक पूजा-अर्चना की गई। यहां एक घंटे पहले ही श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी।

राज्यपाल को पाटुका भेंट करते मंदिर के सेवायत
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के बरसाना आगमन पर पुलिस प्रशासन ने सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक राधारानी मंदिर को श्रद्धालुओं से खाली करा दिया। गोवर्धन-बरसाना मार्ग तथा मंदिर मार्ग को भी पूरी तरह खाली करा दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं को काफी मशक्कत उठानी पड़ी। पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह बैरियर लगा कर श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को रोका गया।